लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों भोपाल के मदरसे में 10 साल के दो बच्चो को जंजीरों से बांध कर रखा गया था  

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 17:19 IST

पुलिस ने मदरसा प्रबंधक मोहम्मद शाद को जेजे एक्ट और आईपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार किया है। इस मदरसे में इन दोनों बच्चों के अलावा 22 लड़के और रहते थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चों को आज (सोमवार) को ला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा।  पुलिस ने बच्चों की जंजीर को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दस साल के मासूम बच्चे को मदरसे में जंजीरों से बांध कर रखा गया। ये मदरसा अशोका गार्डन इलाके में स्थित है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब दो छात्र बेंच से बंधे हुए घसीटते-घसीटते मदरसे से बाहर सड़क पर निकल आए। बच्चे की जंजीर को लोहे की बेंच से बांधा जाता था। ये नाजार देख लोग हैरान हो गये थे। कुछ लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को थाने लेकर गई। 

एक वेबसाइट में छपि रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बच्चों की जंजीर को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। पुलिस ने जब इस मामले में मदरसा प्रबंधक मोहम्मद शाद से पूछताछ की तो पता चला कि बच्चों को उनके परिवार की अनुमति के बाद ही बांधा जाता था। मदरसा प्रबंधक मोहम्मद ने बताया कि ये दोनों बच्चे बड़े बदमाश हैं वो बार-बार मदरसे से भाग जाते थे, इसलिए इन्हें बांध कर रखा जाता था। 

पुलिस ने मदरसा प्रबंधक मोहम्मद शाद को जेजे एक्ट और आईपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार किया है। इस मदरसे में इन दोनों बच्चों के अलावा 22 लड़के और रहते थे। 

पलिस ने जांत में यह भी पाया है कि  मदरसा राज्य मदरसा बोर्ड के साथ पंजीकृत नहीं था। लेकिम मदरसा एक पंजीकृत शैक्षिक सोसायटी के तहत चलाया जाता था। पुलिस ने दोनों बच्चों को फिलहाल अपनी देख-रेख में रखा गया। बच्चों को आज (सोमवार) को ला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :भोपालमदरसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो