लाइव न्यूज़ :

VIDEO: थूककर दूध बेच रहा था शख्स, CCTV में दिया कारनामा; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 6, 2025 10:37 IST

Lucknow Video: लखनऊ में एक परेशान करने वाली घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, जब एक दूधवाले को धार्मिक प्रसाद के लिए रखे गए दूध में थूकते हुए सीसीटीवी में कैद किया गया।

Open in App

Lucknow Video: खाने-पीने की चीजों में मिलावट किए जाना एक घिनौनी हरकत है। समय के साथ लोग इसके प्रति जागरूक हुए हैं और यही वजह है कि अब मिनटों में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित हो जाते हैं, जिनमें खाने की चीजों में मिलावट के सबूत हो। हाल ही में लखनऊ का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दूधवाले की हरकत ने लोगों के मनों में गुस्सा भर दिया है। 

दरअसल, वीडियो एक घर के बाहर का है जहां दूधवाला दूध देने पहुंचा है। हैरानी की बात है कि दूध वाले ने दूध की कैन में पहले थूक दिया और उसके बाद उसे घर में दे दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इस संबंध में गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी पप्पू उर्फ ​​मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी उन लोगों में से एक थे जिन्होंने इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया। गोमतीनगर थाने के विनयखंड निवासी लव शुक्ला ने एक अन्य शिकायत में कहा कि मल्हौर निवासी पप्पू कई सालों से उनके मोहल्ले में दूध पहुंचाता है।

शनिवार को सीसीटीवी फुटेज चेक करते समय पप्पू को दूध के कंटेनर में थूकते देख वह दंग रह गए। शुक्ला ने सबूत के तौर पर पप्पू उर्फ ​​शरीफ की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है। चतुर्वेदी ने बताया कि पप्पू मोहल्ले के कई घरों में दूध पहुंचाता है। 

उन्होंने कहा, "पप्पू द्वारा सप्लाई किया गया दूध बच्चों और बुजुर्गों द्वारा भी पिया जाता है। सावन के महीने में शिवलिंग पर भी इसे चढ़ाया जाता है। पप्पू ने घिनौना अपराध किया है।"

गोमतीनगर थाने के एसएचओ बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो