लाइव न्यूज़ :

Viral Video: यूपी के मुख्यमंत्री विभाग में 'हेलमेट चोर', देखते ही देखते हेलमेट पहन हुआ फरार; CCTV में कैद करतूत

By अंजली चौहान | Updated: September 15, 2024 09:03 IST

Viral Video: लखनऊ में एक अजीबो-गरीब चोर देखने को मिला है

Open in App

Viral Video: दुनियाभर में चोरी की घटना आए दिन होती रहती है। चोरी, डकैती करने वाले बदमाश कानून के डर के बिना वारदातों को अंजाम देते हैं। लोगों के महंगे और कीमती सामानों को चुराना चोरों का काम होता है लेकिन क्या कभी आपने हेलमेट चुराते हुए किसी चोर को देखा नहीं? नहीं न, क्योंकि हेलमेट जैसी मामूली चीज को कौन चुरा सकता है। यह ख्याल आपके मन में जरूर आया होगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश में  एक ऐसा चोर सामने आया है जो गहने-जेवर नहीं बल्कि हेलमेट चुरा रहा है। 

यह चौंकाने वाली वारदात लखनऊ में मुख्यमंत्री के विभाग के सूचना परिसर में हुई है। वीडियो में दावा किया गया है कि एक शख्स दिनदहाड़े दूसरी बाइक से हेलमेट चुराता हुआ दिख रहा है।

36 सेकंड की क्लिप में दिख रहा है कि शख्स लखनऊ में अपनी बाइक के पास खड़ा है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह शख्स दूसरी बाइक पर रखा हेलमेट चुराता हुआ दिखाई देता है, जबकि उस पर उसकी अपनी बाइक का हेलमेट भी है। आखिर में, वह शख्स चोरी किए गए हेलमेट के साथ भागता हुआ दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री विभाग परिसर में ऐसी घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई लोगों ने इस हरकत की कड़ी निंदा भी की है। 

हालांकि, वायरल वीडियो किस दिन का है इसकी पुष्टि नहीं की गई है और आरोपी को खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'