लाइव न्यूज़ :

वरमाला के दौरान स्टेज पर चढ़ गया प्रेमी, दुल्हन को जड़ डाला थप्पड़, लोगों ने की जमकर धुनाई, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 11:04 IST

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक द्वारा दुल्हन को थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है. युवक को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देयुवक दुल्हन को गिफ्ट देने के बहाने वरमाला के स्टेज पर चढ़ गया था.

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है जिसमें शादी के स्टेज पर एक लड़का दुल्हन के साथ बदतमीजी करते हुए दिख रहा है। जयमाल के दौरान बियर्ड लुक वाला एक लड़का स्टेज पर चढ़ता है और गिफ्ट देने के बहाने दुल्हन के गाल पर चाटा रसीद देता है। इस दौरान मंच पर भगदड़ मच जाती और लोग हैरान-परेशान हो जाते हैं। थप्पड़ वाली घटना के तुरंत बाद उस लड़के को मंच से धक्का देकर भगा दिया जाता है। 

यह वीडियो 39 सेकेंड का है और इसे Khabar Uttarakhand ने  पोस्ट किया है। इस वीडियो दिख रहा है, स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे थे। इसी दौरान एक शख्स स्टेज पर आकर दुल्हन को थप्पड़ जड़ देता है। थप्पड़ जड़ते ही आस-पास मौजूद लोगों को कुछ नहीं समझ में आता है। 10 सेकेंड तक सभी लोग सकते में रहते हैं। इसके बाद दुल्हे की तरफ का एक आदमी लड़के को मंच से गिरा देता है। 

खबर उत्तराखंड के अनुसार ये घटना हरिद्वार की है। लंढौरा एक गांव में लक्सर से बारात आई थी। युवक दुल्हन को गिफ्ट देने के बहाने स्टेज पर चढ़ा था और मौका मिलते ही थप्पड़ लगा दी। इसके बाद थप्पड़ लगाने वाले युवक की बारातियों और घरातियों दोनों ने जमकर पिटाई की। आरोपी युवक दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटयू ट्यूबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल