लाइव न्यूज़ :

अफसोस: 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमने वाली लड़की कोरोना से हार गई जंग, दिल्ली के अस्पताल में निधन

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 14, 2021 13:07 IST

हाल में 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमती एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हुआ था। लड़की कोरोना से संक्रमित थी इसके बावजूद वह जिस जिंदादिली से गाने पर झूम रही थी, उसकी तारीफ सभी ने की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे'लव यू जिंदगी गाने' पर झूमने वाली लड़की को कोरोना ने छीन लियाडॉ मोनिका लंगेह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस लड़की का निधन हो गया है 'लव यू जिंदगी' वीडियो हाल में इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था और इस पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे

दिल्ली:  कोरोना वायरस की जानलेवा लहर के बीच 'लव यू जिंदगी' गाने पर हिम्मत और उत्साह से झूमती हुई लड़की का गुरुवार को जिंदगी ने साथ छोड़ दिया । दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रही लड़की की मौत हो गई।

हाल ही में लव यू जिंदगी गाने पर झूमते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।  वीडियो में लड़की लव यू जिंदगी गाने पर जिंदगी की उम्मीद और हिम्मत के साथ झूमती हुई नजर आ रही थी । लड़की के निधन की जानकारी भी डॉक्टर मोनिका ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा , 'बहुत दुखी हूं हमने... एक हिम्मती लड़की को खो दिया । प्लीज उनके परिवार और बच्चे के लिए प्रार्थना करें ।'

दरअसल हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल के डॉ मोनिका लंगेह ने 8 मई को वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें 30 साल की यह लड़की बेड पर लव यू जिंदगी गाने पर झूमते हुए नजर आ रही थी ।

डॉ मोनिका नहीं इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यह लड़की 30 साल की है । उसकी हालत गंभीर थी मगर आईसीयू नहीं मिला तो कोरोना इमरजेंसी में इसका इलाज शुरू किया। पिछले 10 दिनों से उसका इलाज चल रहा था और एनआईवी सपोर्ट पर थी, उसे रेमडेसिविर भी दिया गया , प्लाज्मा थेरेपी भी हुई है । लड़की की इच्छा शक्ति बेहद मजबूत है । उसने मुझे एक म्यूजिक प्ले करने को कहा और मैंने इसकी इजाजत दी । इस गाने से हम सबको सबक मिलता है कि मैं कभी अपनी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।'

उसके बाद डॉ मोनिका ने 10 मई को एक और ट्वीट किया था और बताया था कि लड़की को आईसीयू में बेड मिल गया है । मगर उसकी हालत ठीक नहीं है । कृपया इस बहादुर लड़की के लिए प्रार्थना कीजिए क्योंकि एक छोटा बच्चा उसका इंतजार घर पर कर रहा है।   

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियोदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी