लाइव न्यूज़ :

पत्नी का प्यार चेक करने लिए शख्स ने की ऐसी हरकत, पहुंच गया अस्पताल, वायरल हुआ Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2019 19:00 IST

अस्पताल पहुंचने के बाद ये शख्स पुलिस को बताता है कि, 'मैं ये चेक करना चाहता था कि मेरी पत्नी मुझे रोकती है या नहीं...

Open in App

गाड़ी की स्पीड, बिजली का बिल तो आप मीटर देखकर पता लगा सकते हैं लेकिन कोई आपसे कितना प्यार करता है इसका अंदाजा लगाने के लिए कोई मशीन नहीं बनी है। इसीलिए कहा भी जाता है कि रिश्ते विश्वास से बनते हैं। लेकिन उस इंसान का क्या कहना को प्यार को चेक करने के लिए बेहूदगी की हद तक जाने को तैयार हो। एक पति अपनी पत्नी का प्यार चेक करने फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर उतर आया। चीन में पैन नाम का शख्स अपनी पत्नी का लव टेस्ट लेने के लिए बीच सड़क पर जाकर खड़ा हो गया। पत्नी उसे वहां से खींचकर सड़क के किनारे करती और वह फिर भागकर बीच सड़क पर पहुंच जाता। उसकी इस हरकत ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। 

किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होती है, पति घर से निकलकर शराब पीने जाता है। शराब के नशे में पत्नी को फोन करता है। पत्नी के आते ही फिर बहस शुरू होती है।

बात इतनी बढ़ जाती है कि नेश में धुत्त शख्स बीच रोड पर जा पहुंचता है। इस बात की जांच करने की अगर पत्नी उसे वहां से हटा लेती है तो वो उससे प्यार करती है और अगर नहीं, तो वो बेवफा है। पत्नी कई बार उसे सड़क से हटाने की कोशिश करती है, लेकिन पति नहीं मानता। कई गाड़ियां दाएं-बाएं से निकल जाती हैं, पर शख्स वहीं खड़ा रहता है। इसी बीच गाड़ी से उसे तेज टक्कर लगती है। अस्पताल पहुंचने के बाद ये शख्स पुलिस को बताता है कि, 'मैं ये चेक करना चाहता था कि मेरी पत्नी मुझे रोकती है या नहीं। मैं जानना चाहता था कि अगर वो मुझे बहुत प्यार करती है तो मुझे पीछे खींच लेगी। लेकिन मेरी कार से टक्कर हो गई और अब मैं काफी घायल हूं।' 

पैन के सिर और सीने की कई हड्डियों पर गहरी चोट आई है। उसने बताया कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि मैंने अपनी पत्नी को इस तरह चेक करना चाहा।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल