लाइव न्यूज़ :

'वायनाड में पांच अंगुली और एक अंगूठे वाला राहुल गांधी का हाथ, इसमें भी घोटाला'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2019 09:40 IST

Lok Sabha Eletion 2019: फेसबुक पर प्रमोद शुक्ला नाम के यूजर ने इसे पोस्ट किया और कैप्शन लिखा-  'वायनाड में पांच अंगुली और एक अंगूठे वाला राहुल गांधी का हाथ, इसमें भी घोटाला'। उनकी इस पोस्ट को करीब सौ लोगों ने शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के 5 अंगुलियों और एक अंगूठे वाले हाथ के सिंबल की तस्वीर वायरलवायनाड से भी लड़ रहे राहुल गांधी के चुनाव चिन्ह की इस तस्वीर पर यूजर्स ले रहे मजे

Lok Sabha Eletion 2019: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी उम्मीदवार हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह 'हाथ' एक दीवार पर पेंट किया हुआ दिखाई दे रहा और साथ में स्थानीय भाषा में कुछ लिखा है। यह तस्वीर केरल के वायनाड की बताई जा रही है। हालांकि, लोकमत न्यूज तस्वीर को लेकर किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। तस्वीर में गौर से देखने पर हाथ में चार की जगह पांच अंगुलियां और एक अंगूठा दिखाई दे रहा है। इस पर कई यूजर्स इसे शेयर कर रहे और मजे ले रहे हैं। 

फेसबुक पर प्रमोद शुक्ला नाम के यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट किया और कैप्शन लिखा-  ''वायनाड में पांच अंगुली और एक अंगूठे वाला राहुल गांधी का हाथ, इसमें भी घोटाला।'' उनकी इस पोस्ट को करीब सौ लोगों ने शेयर किया है। एक यूजर एमपी सिंह ने कमेंट में लिखा, ''कांग्रेस की आदत हमेशा से बढ़ा-चढ़ाकर बोलने की रही है, पर भूल गए, अंगुलियां तो 5 ही होती हैं।''

एक यूजर ने लिखा, ''एक अंगुली पाकिस्तान के नाम की।'' अजय शंकर पांडेय नाम के यूजर ने लिखा, ''ये तो वायनाड में जाकर छांगुर हो गया।'' वहीं, सुधांशु उपाध्याय नाम के यूजर ने लिखा, ''छांगुर ... और पंजे से भाग्य रेखा गायब!''

बता दें कि राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उन्हें निशाने पर ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कह चुके हैं कि उन्हें पता है कि अमेठी से हार रहे हैं इसलिए भाग रहे हैं। 

वहीं, कांग्रेस ने इसे रणनीतिक फैसला बताया है। कांग्रेस के मुताबिक वायनाड से मांग उठ रही थी कि राहुल वहां से चुनाव लड़ें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो