लाइव न्यूज़ :

अमेठी में फर्जी वोटिंग!, महिला का आरोप- जबरदस्ती डलवाया कांग्रेस को वोट, स्मृति ईरानी ने शेयर किया वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2019 11:20 IST

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को अमेठी सहित देश भर के 51 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार मैदान में खड़े हैं। राहुल इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App

अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार और राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही स्मृति ईरानी ने एक वीडियो शेयर कर अमेठी में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि ये वीडियो अमेठी का है जिसमें एक बुजुर्ग महिला आरोप लगा रही है कि जबरदस्ती उससे कांग्रेस को वोट दिलवाया गया जबकि वह बीजेपी को वोट देना चाहती थी। महिला का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी ने जबरदस्ती उनसे कांग्रेस पर वोट डलवाया।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गौरीगंज के गूजरटोला के बूथ नंबर-316 का है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला कह रही है, 'हाथ पकड़कर जबरदस्ती पंजा पर धर दिहिन हम देहे जात रहिन कमल पर ( कमल पर देना चाहती थी, जबरदस्ती पंजा पर डलवा दिया)।'

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को अमेठी सहित देश भर के 51 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार मैदान में खड़े हैं। राहुल इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

पांचवें चरण में सात राज्यों में मतदान हो रहा है। इसके तहत कुल 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए कुल 96,000 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सर्वाधिक संख्या में बूथ उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं, जहां इनकी संख्या 28,072 है। जम्मू कश्मीर में मतदान के लिए सबसे कम 1,254 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

इस चरण में अमेठी से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी समेत लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन उम्मीदवार और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा जैसे हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों के भाग्य सोमवार को ईवीएम में बंद हो जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमेठीस्मृति ईरानीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो