लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #Lockdown5, यूजर्स ने कहा- दिल ने ये कहा है दिल से, लॉकडाउन बढ़ रहा है फिर से

By सुमित राय | Updated: May 27, 2020 18:20 IST

सोशल मीडिया पर #Lockdown5 ट्रेंड कर रहा है और और लोग खूब फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-5 की खबरों को खारिज किया है।कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की आशंका जताई गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के पांचवें चरण को लेकर सामने आई खबरों को खारिज कर दिया है और सफाई दी है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर लॉकडाउन 5 ट्रेंड करने लगा है और लोग खूब फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 31 मई को लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद इसे दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है और लॉकडाउन का अगला चरण 11 शहरों पर केंद्रित रह सकता है, जहां देशभर के लगभग 70 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि ये सिर्फ कयासबाजी है।

हालांकि इसके बावजूद ट्विटर पर #Lockdown5 ट्रेंड करने लगा। लॉकडाउन को लेकर शेयर हो रहे मीम्स में कुछ लोग बॉलीवुड के गानों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कुछ फिल्मों के डायलॉग चिपका रहे हैं।

एक यूजर ने अक्षय कुमार के गाने को बदलकर मीम शेयर किया और लिखा है, "दिल ने ये कहा है दिल से, लॉकडाउन बढ़ रहा है फिर से।" वहीं एक यूजर ने सारा अली खान की फोटो शेयर करते हुए उनकी फिल्म लव आज कल का डायलॉग यूज किया, जिसमें लिखा, "तुम मुझे तंग करने लगे हो।"

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 31 मई के बाद लॉकडाउन को अगले चरण में बढ़ाया जा सकता है और वह 11 शहरों पर केंद्रित रह सकता है, जहां देशभर के लगभग 70 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता छह प्रमुख मेट्रो शहर के अलावा पुणे, ठाणे, जयपुर, सूरत और इंदौर शामिल हैं।

खबरों में दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन के पांचवें चरण में कुछ और छूट दी जा सकती है। इसमें पूजा के स्थलों के साथ-साथ जिम खोलने पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है, बशर्ते सामाजिक दूरी बनाए रखी जाए और सभी लोग मास्क पहनें। हालांकि, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम या त्योहार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा दावा किया गया है कि लॉकडाउन के अगले चरण में मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूलों, कॉलेजों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों और अन्य स्थानों पर प्रतिबंध जारी रखने की संभावना है, जहां ज्यादा भीड़ जमा होती है। हालांकि कुछ राज्यों ने जून में स्कूल खोलने का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार अभी इसके पक्ष में नहीं है।

देशभर में कोरोना वायरस से 1.5 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 151767 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4337 लोगों की मौत हो चुकी है और 64425 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में कोरोना के 83004 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से आए हैं कोरोना संक्रमण के मामले

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं और अब तक राज्य में 54758 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1792 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि महाराष्ट्र में 16954 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनगृह मंत्रालयकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो