लाइव न्यूज़ :

छोटे 'मेस्सी' का जीरो एंगल गोल, 10 साल के दानी PK को पूरी दुनिया दे रही है शाबासी, आपने भी नहीं देखा होगा ऐसा GOAL

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 17:03 IST

दानी पीके महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी को अपना आदर्श मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदानी केरल के कोझिकोड जिले के प्रेजेंटेशन स्कूल में 5वीं क्लास के स्टूडेंट हैं।दानी पीके केरल फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर क्लब के लिए खेलते हैं।

केरल के दानी पीके इंटरनेट पर नई सनसनी हैं। नन्हे उस्ताद दानी 5वीं क्लास के छात्र हैं और फुटबॉल के नए जादूगर। 9 फरवरी को केरलफुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का ऑल कलर किड्स फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ। इसी में दानी ने वैसा ही गोल मारा, जिसे डेविड बेकहम, थियरी हेनरी और रोनाल्डिन्हो जैसे दिग्गज फुटबॉलर लगा चुके हैं। अगर आपको फुटबॉल पसंद है तो रोनान्डिन्हो का गोल वर्ल्ड कप 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ दागा गोल आपको याद होगा। गेंद कैसे खूबसूरती से घूमते हुए गोलपोस्ट में समा जाती है।

कॉर्नर किक से गोल दागने कभी आसान नहीं होता। कभी कभी ही कोई खिलाड़ी कॉर्नर से गोल दाग पाता है। अक्सर कॉर्नर किक पर खिलाड़ी हेडर का उपयोग करके गोल दागते हैं। दानी का वीडियो भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान एम विजयन ने भी शेयर किया है। आप भी देखिए दानी का गोल

दानी ने जिस खूबसूरती से गोल दागा है, वैसे गोल फुटबॉल के शीर्ष खिलाड़ी भी कभी-कभी ही दाग पाते हैं। देखिए रोनाल्डिन्हो का 18 साल पहले किया गोल...

इस वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय फुटबॉल स्टार एम विजयन ने फेसबुक पर लिखा, शानदार बेटा। दानी पीके को लियोनल मेस्सी का खिताब मिलने के साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है। दानी ने इस टूर्नामेंट में 13 गोल दागे थे।

टॅग्स :फुटबॉलकेरलसोशल मीडियावायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो