लाइव न्यूज़ :

मेसी बीड़ी! सोशल मीडिया पर वायरल हुई बीड़ी के पैकेट पर लियोनेल मेसी की तस्वीर, यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2021 10:16 IST

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल ये फोटो एक बीड़ी के पैकेट पर लगी है। यूजर्स इसे देख काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोपा अमेरिका में अर्जेंटीना की जीत के बाद लियोनेल मेसी की बीड़ी के पैकेट पर तस्वीर वायरलइस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई मजेदार कमेंट कर रहे है, आईपीएस अफसर ने भी शेयर की तस्वीरअर्जेंटीना ने शनिवार को ब्राजील को फाइनल में हराकर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीता था

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की बीड़ी के पैकेट पर एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे लेकर ट्विटर पर भी कई मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

मेसी हाल में कोपा अमेरिका कम में अर्जेंटीना के चैम्पियन बनने के बाद से काफी सुर्खियों में रहे। ये पहली बार है जब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार मेसी ने अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ खेलते हुए कोई बड़ा खिताब जीता है। अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका के फाइलन में ब्राजाली को 1-0 से हराया था।

बहरहाल इस बीच बीड़ी के पैकेट पर मेसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। आईपीएस अफसर रुपिन शर्मा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेसी भारत में पहली बार किसी उत्पाद को इंडोर्स कर रहे हैं।'

वहीं, एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- 'कोपा अमेरिका जीतने के साथ ही मेसी को एक ब्रांड इंडोर्स करने के लिए मिल गया है। ये बड़ी उपलब्धि है।'

अर्जेन्टीना ने पिछले शनिवार को ब्राजील को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया था। अर्जेंटीना का 28 साल में पहला बड़ा खिताब है। फाइनल मैच खत्म होने के बाद मेसी की आंखों में आंसू थे। वह घुटने के बल बैठ गए और हाथों से अपने चेहरे को ढक लिया। इसके बाद टीम के अधिकतर साथी जश्न मनाने के लिए उनकी ओर दौड़े और उन्हें हवा में कई बार उछाला।

अर्जेंटीना की टीम टूर्नामेंट में अजेय रही और उसने उरूग्वे के रिकॉर्ड की बराबरी की। ब्राजील ने नौ बार यह खिताब जीता है। मेसी ने बार्सीलोना के साथ कई खिताब जीते लेकिन 2007, 2015 और 2016 में कोपा अमेरिका के फाइनल में पहुंचने के बावजूद उनकी टीम को हर बार हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :लियोनेल मेसीफुटबॉलट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो