लाइव न्यूज़ :

मुंबई: अन्य यात्रियों की तरह हर रोज लोकल ट्रेन में सवार होता है यह कुत्ता, करता है बोरीवली से अंधेरी स्टेशन का सफर

By आजाद खान | Updated: May 22, 2023 16:31 IST

ऐसे में जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ है तब यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे है। यही नहीं वीडियो को काफी लोग पसंद भी कर रहे है और उसे दूसरों के साथ शेयर भी कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडियो पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ते को लोकल ट्रेन में सफर करते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो को लेकर यह दावा है कि यह कुत्ता हर रोज बोरीवली से अंधेरी स्टेशन तक का सफर करता है।

मुंबई:  सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ते को लोकल ट्रेन में सफर करते हुए देखा गया है। कुत्ते को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह हर रोज इसी तरीके से आता है और ट्रेन पर सवार होकर बोरीवली से अंधेरी स्टेशन जाता है। कुत्ते के इस सफर का वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसने कुत्ते को रातों-रात स्टार बना दिया है। 

आमतौर पर कुत्तों को इस तरीके से सफर करते हुए नहीं देखा जाता है, इस हालत में जब डॉगी सफर कर रहा है तो यह लोगों के लिए एक आश्चर्य करे देने वाली बात है। एक तरफ जहां लगभग पूरे देश में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काट लेने के कई मामले सामने आए है वहीं दूसरी और एक कुत्ते को इस तरह से लोकल ट्रेन में सफर करते देख सब चकित रह जा रहे हैं। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि ट्रेन स्टेशन पर रूकी रहती है और एक कुत्ता आता है और वह ट्रेन में उठ जाता है। इसके बाद वह एक जगह पकड़ लेता है और कुछ देर तक वहीं खड़े रहता है। ऐसे में जब ट्रेन चलने लगती है तो वह कभी बाहर की ओर देखता है तो कभी वह सो जाता है। 

यही नहीं आम यात्रियों की तरह किसी स्टेशन आने से पहले गेट पर उसे खड़ा रहते हुए भी देखा गया है। इसके बाद जब ट्रेन रूकती है तो लोग ट्रेन में चढ़ जाते है लेकिन वह वहीं खड़ा रहता है। वीडियो में यह देखा गया है कि वह पूरे सफर को बहुत ही आराम से काटता है और अपनी मंजिल आते ही वह वहां उतर जाता है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज 'इंडिया कल्चरल हब'पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखने वाला कुत्ता हर रोज मुंबई के बोरीवली से अंधेरी स्टेशन का सफर करता है। हालांकि लोकमत हिंदी इस दावे की पुष्टी नहीं करता है। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर जमकर कमेंट्स भी कर रहे है। 

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि इस कुत्ते को आजादी से घूमते और मुफ्त ट्रेन का सफर करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। यही नहीं एक और यूजर ने लिखा है कि ये दुनिया उसकी है और हम इस दुनिया का एक हिस्सा हैं।  

टॅग्स :अजब गजबमुंबईAndheri Metropolitan Magistrateवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'