लाइव न्यूज़ :

'नन्हे बंदर' के साथ तेंदुए का खून जमा देने वाला खेल, 'चूहे बिल्ली' के इस खेल का अंत हुआ कुछ ऐसा...

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 8, 2020 17:15 IST

तेंदुए ने एक नन्हे शिकार को अपने कब्जे में ले रखा था, जिसका इस्तेमाल वो उसके झुंड के बड़े नरों को ललचाने के लिए कर रहा था. तेंदुआ मासूम बच्चे से खेलता, कभी कुछ दूर तक जाने देता लेकिन वो शिंकजे से दूर नहीं था.

Open in App
ठळक मुद्देतेंदुआ कब्ज़े में आए 'नन्हें शिकार' का इस्तेमाल उसके झुंड के बड़े नरों को ललचाने कर रहा था. तेंदुआ मासूम बच्चे से खेलता तो उसे खुद से दूर जाने का खेल खेलता तेंदुआ पास पड़ी टूटी डाल की आड़ से 'खेल' को देखता ताकि बंदरों का झुंड लापरवाह हो जाए

उस तेंदुए ने बंदर के एक छोटे बच्चे को पकड़ रखा था. इस नन्हे बच्चे का इस्तेमाल वो तेंदुआ उसके झुंड के बड़े नरों को ललचाने या पास बुलाने में कर रहा था. तेंदुआ कभी मासूम बच्चे से खेलता कभी उसके कुछ दूर तक जाने देता. 

हालांकि इस समय नन्हे बंदर की जान खतरे में है. वो इस वक्त तेंदुए की दया पर निर्भर हैं. पास ही खड़े बंदर का झुंड उसे बचाने की जुगत में था. लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि इस तेंदुए ने अपने चंगुल में आए 'नन्हें शिकार' को तुंरत नहीं मारा. 

तेंदुए की हरकतें हैरान करने वाली थी. वो कभी कभी अपने शिकार को थोड़ी दूर जाने देता और फिर वापस उसके अपने कब्जे में कर लेता. काफी देर तक चल रहा ये खेल बिल्कुल 'चूहे-बिल्ली के खेल' जैसा था. तेंदुआ कभी कभी बंदरों के झुंड को चकमा देने के लिए एक टूटी पड़ी डाल की आड़ ले लेता ताकि वो लापरवाह हो जाएं और 'बड़ा शिकार' हाथ लगे. 

तेंदुआ कभी उसे मुंह में दबा लेता, लेकिन इसका ख्याल रखता कि उसके शिकार की जान ना जाए. इस पूरे खेल का मकसद इतना था कि उसका झुंड थोड़ा लापरवाह हो जाए और नन्हे बंदर को बचाने के लिए आगे बढ़े.  

ये नज़ारा बोत्सवाना का ओकावांगों डेल्टा का है. नन्हें बंदर और तेंदुए के बीचे के खून जमा देने वाली ये तस्वीरें जर्मनी के शौकिया वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर थॉमस रेटरेथ के कैमरे में कैद हो गयी. 

'डेली मेल' के अनुसार, फोटोग्राफर ने आखों देखा हाल बताते हुए कहा कि जब तक वो और उनकी टीम वहां पर थी इस दौरान नन्हें बंदर के झुंड का कोई बड़ा बंदर आगे नहीं बढ़ा. हालांकि तेंदुए ने तब तक नन्हें बंदर की जान नहीं ली थी. 

फोटोग्राफर और उनकी टीम ने इस पूरे 'खेल' को 30 मिनट तक देखा. आश्चर्यजनक रुप से इस 'चूहे बिल्ली के खेल' को देख कर उस झुंड का कोई बंदर ज्यादा हरकतें नहीं कर रहा था. लेकिन इसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता, कम से कम फोटोग्राफर के वहां से जाने तक तेंदुए के पंजों में आया नन्हा बंदर जिंदा था.

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?