लाइव न्यूज़ :

Leap Year 2020: 100 साल की उम्र में 'दादी' ने मनाया 25वां जन्मदिन, कहा-दार्शनिक महसूस कर रही हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 08:31 IST

इंग्लैंड की रहने वाली डोरिस क्लेफी हर चार साल में एक बार अपना जन्मदिन मनाती हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे100 साल की हो चुकीं डोरिस क्लेफी नए दोस्त बनाना चाहती हैंडोरिस क्लेफी ने कहा कि उनके लंबे जीवन का रहस्य उनका अच्छा खानपान है.

लीप ईयर का महत्व हमें चार साल में पता चलता जब साल के दिन 365 की बजाय 366 होते हैं। भले ही साल में एक दिन बढ़ जाने से आम लोगों को कोई फर्क ना पड़े लेकिन कुछ लोगों के लिए यह खुशियों का त्योहार बन जाता है। लीप इयर में फरवरी का महीना 28 की बजाय 29 दिन का होता है, यह चार साल में एक बार आता है। यानि 29 फरवरी को जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह दिन खास बन जाता है क्योंकि हर चौथे साल उन्हें अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना का मौका मिलता है। ऐसी ही कहानी 100 साल की डोरिस क्लेफी की है जिन्होंने इस साल अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। हालांकि क्लेफी 100 साल की हो चुकी हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डोरिस क्लेफी इंग्लैंड की पोर्ट्स माउथ में रहती हैं। डोरिस क्लेफी के लिए इस बार परिवार वालों और उनकी देखभाल करने वालों ने सरप्राइज पार्टी रखी। इस मौके पर  डोरिस क्लेफी ने कहा, मैं जिंदगी भर मशहूर होने के लिए इंतजार करती रही लेकिन ये दिन अब आया है। डोरिस कहती हैं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने साल जिंदा रहूंगी।

25वां जन्मदिन मनाने के अनुभव के बारे में डोरिस क्लेफी ने बताया, कुछ अलग नहीं लगा। मैं यह सब नहीं चाहती थी, लेकिन परिवारवालों का कहना है कि यह अच्छा हुआ कि जन्मदिन मनाने का मौका मिला।

क्लेफी कहती हैं, अगर ईमानदारी से कहूं तो 100 साल की उम्र पार करने पर खुद को दार्शनिक महसूस कर रही हूं, लेकिन अब मैं अपने नए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना चाहती हूं।

 

A great-great grandmother is turning 100 today - but will also be celebrating her 25th #l=LeapYear birthday https://t.co/ed4bZ8MTSb— Sky News (@SkyNews) February 29, 2020

 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलसोशल मीडियाफेसबुकवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी