लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कभी थप्पड़ तो कभी पेट पर लात मारता रहा शख्स, महिला वकील की बेरहमी से शख्स ने की पिटाई, भीड़ देखती रही तमाशा

By अनिल शर्मा | Updated: May 16, 2022 07:44 IST

वीडियो फुटेज में पड़ोसी मंथेश महिला को सरेआम, भीड़ के सामने ना सिर्फ थप्पड़ों से हमला कर रहा है बल्कि उसके पेट पर कई बार जोरों से लात भी मारता है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

बागलकोट : कर्नाटक के बागलकोट जिले के विनायक नगर के पास शनिवार दोपहर एक महिला को बार-बार थप्पड़ मारकर बेरहमी से पीट दिया गया। पीटनेवाला शख्स महिला का पड़ोसी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला पेशे से वकील है और उसपर हमला उनके पड़ोसी मंथेश ने किया था।

घटना का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे इस वीडियो में मंथेश को महिला पर बड़े गुस्से और बल से हमला करते हुए देखा जा सकता है। थप्पड़ों की शक्ति का अंदाजा वीडियो देख लगाया जा सकता है। शख्स इतनी जोरों से थप्पड़ मारता जा रहा है कि वह महिला पीछे गिरती जा रही है। 

वीडियो फुटेज में पड़ोसी मंथेश महिला को सरेआम, भीड़ के सामने ना सिर्फ थप्पड़ों से हमला कर रहा है बल्कि उसके पेट पर कई बार जोरों से लात भी मारता है। महिला कभी इधर गिरती है तो कभी उधर, लेकिन वहां मौजूद कोई भी उसे बचाने नहीं आता है। वह बचाव के लिए जैसे ही उठती है, उसे फिर से लात मारता है और वह गिर जाती है। आसपास भले ही लोग मौजूद हों, लेकिन बेरहमी से पीटे जाने वाली महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है।

पुलिस ने मामले में महिला की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मंथेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया, मंथेश ने एक नागरिक विवाद मामले को लेकर निजी रंजिश के चलते महिला पर हमला किया था। मंथेश ने दावा किया कि वकील ने उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया और परेशान किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है।

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल