लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: लालू प्रसाद यादव का वीडियो वायरल, इंसान नहीं रहेगा तो घंटा कौन बजाएगा, इबादत कौन करेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 16:54 IST

लालू प्रसाद यादव के वीडियो को हिस्ट्री ऑफ इंडिया ने ट्वीट किया है. इसमें लालू एक जनसभा में आसानी से लोगों की समझा रहे हैं. लालू यादव 1990 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं और यूपीए सरकार में रेल मंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोकने का श्रेय भी है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हुई हिंसा पर सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह इंसानियत की बात कर रहे हैं.वीडियो में लालू प्रसाद कह रहे हैं कि जब इंसान ही नहीं रहेगा तो मंदिर में घंटा कौन बजाएगा, मस्जिद में इबादत करने कौन जाएगा.

उत्तर-पूर्व दिल्ली में 23 फरवरी से हिंसा भड़की हुई है। पिछले 72 घंटे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है, करीब 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लालू प्रसाद यादव का ये वीडियो 1990 के दशक प्रतीत हो रहा है, उस समय वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। @RealHistoryPic ने 50 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ये वो जमाना था जब नेता बिना टेलीप्रॉम्टर के जनता को समझा लेते थे, जनता पर पकड़ रखते थे।

50 सेकेंड के इस वीडियो में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कह रहे हैं,  "अगर इंसान ही नहीं रहा तो मंदिर में घंटी कौन बजाएगा, या कौन बजाएगा जब इंसानियत पर खतरा हो...जब इंसान ही नहीं रहेगा तो मस्जिद में इबादत देने कौन जाएगा। 24 घंटा में निगाह रखा हूं, हमने अपने शासन की तरफ और अपने तरफ से पूरा उनकी सुरक्षा का भी व्यवस्था किया लेकिन दूसरे तरफ हमारे सामने सवाल है, अगर एक नेता और एक प्रधानमंत्री का जितना जान का कीमत है, उतना आम इंसान के जाना का भी कीमत है। हमने अपने राज्य में दंगा-फसाद फैलने नहीं देंगे। जहां फैलाने का नाम लिया और जहां बवाल खड़ा हुआ, तो फिर हमारे साथ राज रहे या राज चला जाए, हम इस पर कोई समझौता नहीं करने वाले हैं।"

1990 में लालू प्रसाद यादव ने बिहार में रोका था लालकृष्ण आडवाणी का रथ

लालू प्रसाद यादव के ही राज में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ संयुक्त बिहार में रोक दिया था। विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के पीएम और केंद्र में राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार थी, जिसे बीजेपी का समर्थन हासिल था। उस दौरान आडवाणी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में संसदीय दल के नेता थे। आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाली। 25 सितंबर से शुरू हुई रथयात्रा को 30 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचनी थी लेकिन आडवाणी को बिहार के समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। 

तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आदेश पर आडवाणी को उरांव की टीम ने 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। उरांव की टीम ने बिहार सरकार के आदेश के अनुसार आडवाणी को हेलिकॉप्टर से समस्तीपुर से दुमका लेकर गए, जहां आडवाणी मसानजोर गेस्ट हाउस में रखा गया। आडवाणी की गिरफ्तारी के बाद ही बीजेपी ने वीपी सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया और उसके बाद चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बने। 

आडवाणी को गिरफ्तार करने वाले टीम का नेतृत्व तत्कालीन डीआईजी रामेश्वर उरांव ने किया था। अब कांग्रेस नेता बन चुके उरांव लोहरदग्गा के विधायक हैं। वहीं गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्य आरके सिंह अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। आरके सिंह ने लगातार दो चुनावों में बिहार के आरा संसदीय सीट से जीत दर्ज की है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारवायरल वीडियोवायरल कंटेंटआरजेडीदिल्ली हिंसाएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण