लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में हुई नोटों की बारिश! 8 से 10 लोगों द्वारा लुटाए गए लाखों रुपये, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 19, 2023 10:46 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि करीब आठ से दस लोगों को इमारत के छत पर चढ़ कर पैसों को लुटाया जा रहा है। यही नहीं नीचे खड़े लोगों द्वारा पैसों को लुटा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर गुजरात के मेहसाणा जिले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोगों को नोटों को इमारत के छत से उड़ाते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि ये पैसे पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में उड़ाया गया है।

Viral Video:गुजरात के मेहसाणा जिले का एक कथित वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों के बीच नोटों को उड़ाते हुए देखा गया है। दावा है कि एक पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी के जश्न पर इन नोटों को उड़ाया गया है। 

वीडियो में नोटों को लुटाते हुए बॉलीवुड गाना भी बज रहा है। करीब आठ से दस लोगों को 100 और 500 रुपए के नोटों को लुटाते हुए देखा गया है, हांलाकि जितने भी लोगों ने पैसे लुटाए है किसी की सही से पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो में केवल एक ही शख्स को देखा गया है जो अपने हाथों से पैसे उड़ा रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लोग घरों के छत पर चढ़ कर पैसों को लुटा रहे है। ऐसे में दावा यह किया जा रहा है कि जो भी रुपए लुटाए गए है उसमें 100 और 500 रुपए के नोट उड़ाए गए हैं। 

यही नहीं वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि सफेद कुर्ते में करीब आठ से दस लोग इमारत के छत से पैसे लुटा रहे थे। ऐसे में नीचे मौजूद लोग पैसों को लुटने में लगे थे और चारों ओर केवल पैसी पैसी उड़ते दिख रहे थे।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गुजरात के मेहसाणा जिले का है जिसमें लाखों रुपयों की बौछार किए गए है। टाइम नाउ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह गुजरात की केकड़ी तहसील के सेवड़ा अगोल गांव का क्लिप है जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि जिस समय पैसे लुटाए जा रहे थे उस समय बॉलीवुड फिल्म जोधा अकबर का गाना 'अज़ीम-ओ-शान शहंशाह' भी बच रहा था। ऐसे मे वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडियो यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी