लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: आखिरकार कुत्ता बना दत्ता, अधिकारी के सामने भौंकने वाले शख्स का नाम हुआ ठीक

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 16:13 IST

श्रीकांती कुमार दत्ता, जिनका नाम राशन कार्ड पर श्रीकांती कुमार "कुत्ता" के रूप में गलत छपा था। अब आधिकारिक दस्तावेज़ में उसके नाम में हुई गलती को सुधार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपना नाम ठीक कराने के लिए कुत्ते की तरह भौंकने वाले शख्स का नाम ठीक हुआ श्रीकांती कुमार दत्ता का नाम राशन कार्ड पर श्रीकांती कुमार "कुत्ता" के रूप में गलत छपा थाजिसका विरोध उसने एक अधिकारी के सामने कुत्ते की तरह भौंकते हुए किया था

कोलकाता: पिछले दिनों अधिकारी के सामने दस्तावेज पर अपना नाम ठीक कराने के लिए कुत्ते की तरह भौंकने वाले शख्स का आखिरकार नाम ठीक हो गया है। वह कुत्ता से अब दत्ता बन गया है। श्रीकांती कुमार दत्ता, जिनका नाम एक बार नहीं, बल्कि तीन बार श्रीकांती कुमार "कुत्ता" के रूप में उनके राशन कार्ड पर गलत छपा था। जिसका विरोध उसने एक अधिकारी के सामने कुत्ते की तरह भौंकते हुए किया और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। अब आधिकारिक दस्तावेज़ में उसके नाम में हुई गलती को सुधार दिया गया है।

दरअसल, दो दिन पहले बंगाल के बांकुरा से एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक शख्स अपने राशन कार्ड में सुधार के लिए कुत्ते की तरह भौंकता हुआ नजर आ रहा था, जिसके बाद यह वाक्या पूरे देश में चर्चा में आया था। हालांकि पहली नजर में इस विडियो को देखने वाले लोग इस आदमी को पागल, मनोरोगी और भी न जाने क्या क्या कह रहे थे। लेकिन कुत्ते की तरह व्यवहार करना इस आदमी का वह विरोध का नायाब तरीका था, जिसके माध्यम से वह अधिकारियों को सबक सिखाना चाहता था।

https://janjwar.com/national/west-bengal-news-this-is-the-story-of-this-man-who-barks-like-a-dog-the-officials-also-sat-down-knowing-his-problem-this-is-an-interesting-case-of-bengal-842895

श्रीकांती ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा था, "मैंने राशन कार्ड पर नाम में सुधार के लिए तीन बार आवेदन किया। तीसरी बार, मेरा नाम श्रीकांत दत्ता के बजाय श्रीकांत कुत्ता लिखा गया। मैं इससे मानसिक रूप से परेशान था।" 

उसने आगे कहा "कल, मैं फिर से सुधार के लिए आवेदन करने गया और वहां संयुक्त ब्लॉक जिला अधिकारी (बीडीओ) को देखकर, मैं उसके सामने कुत्ते की तरह व्यवहार करने लगा। उसने मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं दिया और भाग गया। कितनी बार होगा?" हम जैसे आम लोग काम छोड़कर सुधार के लिए आवेदन करने जाते हैं?" बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांती को इसमें कामयाबी मिली और उसका सरनेम ठीक हो गया। 

टॅग्स :वायरल वीडियोकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो