लाइव न्यूज़ :

Kumbh Mela 2019: टाट के कपड़े और कुटिया में जीवन बिताता है ये संन्यासी, 24 घंटे में सिर्फ 1 बार भोजन

By भाषा | Updated: January 20, 2019 18:29 IST

इस संन्यासी का कहना है कि टाट अत्यंत पवित्र और सात्विक वस्त्र है, जिसे कैकेयी माता ने वनगमन के समय भगवान राम को दिया था। टाट का एक वस्त्र बनाने में एक वर्ष का समय लग जाता है, जबकि दो-तीन माह में यह फट जाता है।

Open in App

किसी साधु का अंगवस्त्र, पगड़ी, कुटिया.. सबकुछ टाट का बना हुआ देखकर किसी को भी अजीब लग सकता है, लेकिन निर्मोही अनी अखाड़े के नागा साधु टाटम्बरी बापू (85) के लिए यह सामान्य है। वह नागा सन्यासी बनने के बाद से ही टाट में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गुजरात के जूनागढ़ से आए टाटम्बरी बापू ने कहना है कि 12 साल की तपस्या के बाद गुरू परंपरा के तहत उन्हें उनके गुरू से टाट का बना अंगवस्त्र मिला है।

टाटम्बरी बापू ने बताया कि टाट अत्यंत पवित्र और सात्विक वस्त्र है, जिसे कैकेयी माता ने वनगमन के समय भगवान राम को दिया था। टाट का एक वस्त्र बनाने में एक वर्ष का समय लग जाता है, जबकि दो-तीन माह में यह फट जाता है। हरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा के मंत्री महंत देवनाथ दास ने बताया कि 12 साल की तपस्या के बाद बापू को विधि विधान से टाटम्बरी की गद्दी सौंपी गई। इसके लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों अनी अखाड़े के साधु संत शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि टाटम्बरी बापू करपात्री संत हैं यानी उनकी हथेली ही उनका भोजन का पात्र है और उसी में ही वह भोजन आदि ग्रहण करते हैं। बापू का बचपन पावागढ़ में बीता और वर्तमान में वह गिरनार में गौसेवा करते हैं। देवनाथ दास ने बताया कि टाटम्बरी बापू की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है कि हर कुम्भ में अखाड़ा परिसर में ईष्ट देव की चरण पादुका के पीछे और बगल में इनकी कुटिया बनती है। अखाड़े में नागा बनने के बाद ही व्यक्ति महंत और श्रीमहंत बनता है।

देवनाथ दास ने बताया कि बापू गिरनार में गौसेवा करते हैं, लेकिन उन गायों के दुग्ध उत्पादों का उपभोग नहीं करते, बल्कि घी का उपयोग दिया जलाने में करते हैं। वह चौबीस घंटे में एक बार ही भोजन करते हैं। उल्लेखनीय है कि वैष्णव संप्रदाय के तहत आने वाले अखाड़ों के नागा साधु भगवान राम और कृष्ण के उपासक होते हैं और नग्न नहीं रहते, जबकि शैव संप्रदाय के नागा साधु भगवान शिव के उपासक होते हैं और शाही स्नान आदि के समय वे नग्न अवस्था में दिखाई देते हैं। पूरे मेले का मुख्य आकर्षण नागा साधु रहते हैं जो केवल कुम्भ मेले में ही आते हैं।

टॅग्स :कुम्भ मेलावायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप