लाइव न्यूज़ :

महिला नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2019 14:39 IST

महिला नागा साधु बनने के लिए उन्हें 10-15 साल तक चलने वाली परीक्षा देनी होती है। इस दौरान उन्हें ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है। इन महिला साधुओं को परीक्षा के दौरान अपने गुरु को पूर्ण विश्वास दिलाना होता है कि वह नागा साधु बनने के लायक हैं।

Open in App

नागा साधु अपने भिन्न तरीके के रहन-सहन के लिए जाने जाते हैं। सिंहस्थ, महाकुंभ या फिर अर्धकुंभ के अलावा इनके दर्शन बेहद दुर्लभ होते हैं। क्या आप जानते हैं कि नागा साधुओं में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी होती हैं। इनका जीवन बेहद अलग होता है। पुरुष नागा साधुओं की तरह इन्हें भी अपने परिवार को पूरी तरह से त्यागकर कठिन परीक्षा देनी पड़ती है। 

ये परीक्षा 10-15 साल चलती है। इस दौरान उन्हें ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है। इन महिला साधुओं को परीक्षा के दौरान अपने गुरु को पूर्ण विश्वास दिलाना होता है कि वह नागा साधु बनने के लायक हैं।

इस दौरान उनके घर-परिवार और पिछले जन्म के बारे में पड़ताल की जाती है। इन्हें जीवित रहते हुए खुद का पिंडदान करना पड़ता है, साथ ही अपना मुंडन भी करवाना पड़ता है। इस प्रक्रिया के बाद महिला को नदी में स्नान के लिए भेजा जाता है और वो पूरा दिन भगवान का जाप करती हैं। 

सुबह ब्रह्ममुहुर्त में शिव का जाप होता है, तो शाम को दत्तात्रेय भगवान की पूजा। सिंहस्थ और कुम्भ में नागा साधुओं के साथ ही महिला संन्यासिन भी शाही स्नान करती हैं। अखाड़े में महिला संन्यासन को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। हालांकि उन्हें पुरुष नागाओं के साथ ही रहना पड़ता है। इस दौरान गुरु उनको दीक्षा देता है। 

पुरुष नागा बगैर कपड़ों के रहते हैं। हालांकि महिलाओं को पीले रंग का वस्त्र पहनने की अनुमति होती है। परीक्षा को पास करने वाली संन्यासन को माता की उपाधि दी जाती है। महिला नागा साधुओं को पुरुषों की तरह नग्न रहकर स्नान की अनुमति नहीं होती।

टॅग्स :कुम्भ मेलावायरल कंटेंटवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी