लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास ने लिखा, सियासत! मैं तेरा खोया या पाया हो नहीं सकता, यूजर्स बोले-BJP में आ जाइये सर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 08:42 IST

कुमार विश्वास एक समय अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 8 फरवरी को होगा, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.अक्सर कुमार विश्वास के बीजेपी ज्वाइन करने की अफवाह उड़ी रहती है.

लोकप्रिय और चर्चित कवि कुमार विश्वास अक्सर अपने ट्विट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ट्विटर पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा उनके 6.5 मिलियन फॉलोअर को देखकर लगाया जा सकता है। कोई दीवाना कहता है...कविता से मशहूर हुए कुमार विश्वास एक समय राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। इसलिए अक्सर उनके किसी ना किसी दल में शामिल होने की चर्चा चलती रहती है।

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। बुधवार को कुमार विश्वास ने एक कविता ट्वीट की जो सियासत से जुड़ी थी। 

उनकी कविता पर कुछ यूजर्स ने बीजेपी में शामिल होने की मांग कर डाली। 

आइये जानते हैं कुमार विश्वास का सियासत से जुड़ाव

अन्ना आंदोलन के समय किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास भी काफी लोकप्रिय हुए। किरण बेदी आज भाजपा में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में बेदी बीजेपी के मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी थीं। वहीं अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। 2015 में दिल्ली में सरकार बनने के बाद कई लोगों ने पार्टी छोड़ी थी लेकिन कुमार विश्वास पार्टी में बने हुए थे। पार्टी के अंदरूनी खींचतान में विश्वास को एक समय राजस्थान का चुनाव प्रभारी भी बनाकर भेजा गया।

खुद की बनाई पार्टी छोड़ी 

दिल्ली में साल 2018 में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना था। सभी लोगों को लग रहा था कि कुमार विश्वास के राज्यसभा में जाने के ज्यादा चांस हैं लेकिन पार्टी ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा सांसद बनाया। कुमार विश्वास उस समय इशारों-इशारों में केजरीवाल की राजनीति की आलोचना की थी। इसके बाद मीडिया के सामने आकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :कुमार विश्वासदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO