लाइव न्यूज़ :

प्याज ना खाने वाले बयान पर कुमार विश्वास का निर्मला सीतारमण पर तंज, 'मैं ऐसे परिवार से हूं, जहां पेट्रोल नहीं पिया जाता...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 5, 2019 14:30 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में जवाब देते हुए कहा, 'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी। सो डॉन्ट वरी। मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां अनियन से मतलब नहीं रखते।' अपने इस बयान को लेकर निर्मला सीतारमण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में प्याज की कीमतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की जा रही है। प्याज 80 रुपए से लेकर बाजार में धीरे धीरे 150 रुपए किलो के भाव की ओर बढ़ रहा है।

आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्याज-लहुसन ना खाने वाले बयान पर निशाना साधा है। कवि कुमार विश्वास ने तंजभरे अंदाज में ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। कवि कुमार विश्वास ने लिखा है,"मैं ऐसे परिवार से हूँ जहां पेट्रोल नहीं पिया जाता इसलिए पेट्रोल के दाम बढ़ने से मुझको कोई परेशानी नहीं है निर्मल (अ) ज्ञान।" कुमार विश्वास से ट्वीट पांच दिसंबर को दोपहर को की है। उनके ट्वीट को 12 हजार लोगों ने लाइक किया है। ट्विटर पर हैशटैग #OnionPrice #Onion ट्रेंड कर रहा है।

निर्मला सीतारमण ने प्याज-लहुसन को लेकर संसद में क्या दिया बयान? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महाराष्ट्र के बारामती से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले के सवालों पर जवाब देने के लिए खड़ी हुईं, तभी उन्होंने प्याज ना खाने वाला बयान दिया। असल जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खड़ी हूं तो सदन में कुछ लोगों ने उसी दौरान पूछा कि क्या आप (निर्मला सीतारमण) प्याज खाती हैं? सदस्यों के इसी सवाल पर निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया, 'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी। सो डॉन्ट वरी। मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां अनियन से मतलब नहीं रखते।'

प्याज की बढ़ती मंहगाई ने पूरे देश को रुला दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा संसद से लेकर सड़क और सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है। प्याज 80 रुपए से लेकर बाजार में धीरे धीरे 150 रुपए किलो के भाव की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेतृत्व वाली सरकार की जमकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

टॅग्स :कुमार विश्वासनिर्मला सीतारमणवायरल कंटेंटट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप