लाइव न्यूज़ :

जब योगी पीएम बनेंगे तभी भारत आऊंगा और 2024 में... अभिनेता ने ली कसम, बोला यूजर- नहीं राहुल गांधी बनेंगे तब आना

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2022 09:02 IST

अपने ट्वीट को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले अभिनेता केआरके ने कहा है कि वह भारत तभी लौटेंगे जब योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के स्थापना दिवस पर अभिनेता केआरके का ट्वीट वायरल हो रहा हैकेआरके ने लिखा कि योगी आदित्यानाथ जब पीएम बनेंगे तभी वे भारत वापस लौटेंगे

नई दिल्लीः  मौजूदा राजनीति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता के बीच गाहे-बगाहे ये मांग भी उठती है कि अगला प्रधानमंत्री उन्हें ही बनाया जाए। इस बीच अभिनेता कमाल आर. खान ने भी ट्विट कर कहा है कि वह योगी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही भारत वापस लौटेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले कमाल आर खान यानी केआरके ने यूपी में बीजेपी के आने और योगी के सीएम बनने पर देश वापस नहीं आने की कसम खाई थी। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त केआरके ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में लिखा था कि अगर यूपी में बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो वह भारत कभी नहीं आएंगे। इस बात को लेकर अभिनेता खासे ट्रोल हुए। यूपी में योगी के दोबारा सीएम बनने पर लोगों ने उनकी कमस याद दिलाई तो अभिनेता ने कह दिया कि ये तो जुमला था।

खैर, इस बीच केआरके ने एक और कसम लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। केआरके ट्वीट किया- महोदय @myogiadityanath मैं उसी दिन भारत वापस आऊंगा जब आप भारत के प्रधानमंत्री बनोगे। और मुझे उम्मीद है कि यह 2024 में होगा। ऑल द बेस्ट सर। 

अभिनेता के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- तुम मत आओ चलेगा, राहुल गांदी बनेंगे तब आओगे ऐसा बोल। एक ने सुझाया, आपको 2024 में आजम खान के खिलाफ रामपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। दुबई से वापस आ जाओ। 

एक अन्य ने लिखा, आप व्यक्तित्वहीन हैं !! शब्दकोश की जाँच करें या अपने वंश के प्रतिभाशाली नेता से संपर्क करें !!

एक यूजर ने आलिया-रणबीर की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि आप इनकी बेमेल शादी पर विचार साझा करें। यूजर ने लिखा- प्रिय महोदय, आप रणबीर और आलिया के महान भट्ट परिवार की कार्टून शादी और उनके उच्च मूल्यों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। रणबीर 6 फीट 2 इंच अलिया 5 फीट 2 इंच कृपया इस बेमेल शादी पर अपने विचार साझा करें।

एक ने लिखा, फिर भी तुझे यूपी फिल्म सीटी में काम नहीं मिलेगा। 

केआरके ने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस को नसीहत दी कि गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे देना चाहिए और चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। केआरके ने लिखा- अगर कांग्रेस पार्टी के लोग देशभक्त हैं और वे भारत को बचाना चाहते हैं, तो कांग्रेस को गुजरात में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसके बजाय कांग्रेस को जीतने के लिए आप का समर्थन करना चाहिए। देश की सबसे पुरानी पार्टी देशहित में इतना तो कर ही शक्ति है।

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकमाल आर खानउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो