लाइव न्यूज़ :

अभिनेता ने किया ट्वीट- गोडसे ने खतना कराई और अब्दुल्ला बनकर गांधी की हत्या कर दी, आने लगे ऐसे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: October 18, 2021 13:38 IST

केआरके ने लिखा- यह बंदूक (pistol) 1945 में अंग्रेजों ने  गोरखपुर मठ के महंत दिग्विजय नाथ को दी थी! जिसकी चोरी की रिपोर्ट तीन दिन बाद ही लिखा दी गई थी! और इसी बंदूक से गोडसे ने 1948 में बापू गांधी जी की हत्या की थी! यानि की बापू की हत्या का षड्यंत्र 3 साल पहले रचा गया था!

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने लिखा- यह बंदूक (pistol) 1945 में अंग्रेजों ने  गोरखपुर मठ के महंत दिग्विजय नाथ को दी थी!कमाल खन ने ट्वीट में लिखा- नाथुराम गोडसे (Nathuram Godse) ने अपनी खतना कराई थी

नाथुराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या किए जाने को लेकर अभिनेता कमाल आर खान ने कहा कि गोडसे ने खतना कराया था और अपने हाथ पर अब्दुल्ला नाम गुदवाया। इसके बाद उसने गांधी की हत्या कर दी। और यह अफवाह फैलाया गया कि एक मुस्लिम ने गांधी की हत्या कर दी। कमाल खान यानी केआरके ने ट्विटर पर इन बातों को लिखते हुए उस बंदूक की तस्वीर भी साझा की है जिससे महात्मा गांधी की हत्या की गई थी।

केआरके ने इस बाबत दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा- नाथुराम गोडसे (Nathuram Godse) ने अपनी खतना कराई और हाथ पर अब्दुल्ला (Abdullah) गुदवाकर 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या कर दी थी! अफवाह उड़ाई गई थी कि एक मुस्लिम ने बापू की हत्या कर दी! संयोगवश गोडसे पकड़ा गया और पहचान हो गई! इस तरह से देश में एक हिन्दु मुस्लिम प्रायोजित दंगा होने से बच गया! 

केआरके ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि जिस बंदूक से गांधी की हत्या की गई उसे अंग्रेजों ने गोरखपुर के महंत दिग्विजय नाथ को दी थी। केआरके ने कहा कि गांधी को मारे जाने का षड्यंत्र उनकी हत्या के 3 साल पहले से रची जा रही थी।

केआरके ने लिखा- यह बंदूक (pistol) 1945 में अंग्रेजों ने  गोरखपुर मठ के महंत दिग्विजय नाथ को दी थी! जिसकी चोरी की रिपोर्ट तीन दिन बाद ही लिखा दी गई थी! और इसी बंदूक से गोडसे ने 1948 में बापू गांधी जी की हत्या की थी! यानि की बापू की हत्या का षड्यंत्र 3 साल पहले रचा गया था!

केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे और कई लोगों ने कमाल खान को ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा-  ठीक है मार दिया लेकिन गोडसे ने गांधी को मारा क्यों वो भी तो बता दो। एक ने लिखा कि 1945 में ही उड़ा देना चाहिए था, तीन साल बर्बाद किया। एक अन्य ने लिखा- अब इतिहासकारों को सुसाइड कर लेना चाहिए।अपने यहाँ के नचनिये भी अब इतिहास पढ़ाते हैं।

गौरतलब है किनथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में एक प्रार्थना सभा के दौरान हत्या कर दी थी। यह उसका पहला प्रयास नहीं था। वो काफी पहले से इसकी योजना बना रहा था जिसमें नारायण आप्टे, विष्णु करकरे, गोपाल गोडसे, मदनलाल पाहवा के साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

टॅग्स :कमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचारनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी