लाइव न्यूज़ :

झुग्गियों से माइक्रोसॉफ्ट तक का सफर इतना आसान नहीं था; जानें कौन हैं शाहीना अत्तरवाला जिनका घर Netflix Series के 'बैड बॉय बिलियनेयर्स-इंडिया में दिखा

By आजाद खान | Updated: January 28, 2022 16:03 IST

शाहीना ने कहा, "झुग्गी-झोपड़ी में जीवन मुश्किल था और इसने मुझे सबसे गंभीर जीवन स्थितियों, लिंग पूर्वाग्रह और यौन उत्पीड़न से अवगत कराया है।"

Open in App
ठळक मुद्देशाहीना का झुग्गियों से माइक्रोसॉफ्ट तक का सफर काफी चुनौतीपूर्ण था।इनका यह सफर और महिलाओं के लिए एक सबक है। उन्होंने शिक्षा, कौशल और करियर के लिए कुछ भी करने की बात कही है।

मुंबई: झुग्गी-झोपड़ी से लेकर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) तक का सफर शाहीना अत्तरवाला (Shaheena Attarwala) के लिए इतना आसान नहीं था। यहां तक आने के लिए उन्होंने कई कुरबानियां दी है। उनका कहना है, किस्मत, कड़ी मेहनत और लड़ाईयां मायने रखती हैं।" शाहीना ने जब अपनी कहानी को ट्विटर पर शेयर किया तो उसके ट्विटर थ्रेड पर अब तक 4,000 'लाइक्स' मिल चुके है और सैकड़ों कमेंट्स के साथ उसका पोस्ट वायरल हो गया है। 

दरअसल, शाहीना मुंबई की झुग्गियों में रहती थी और अपनी कड़ी लगन और मेहनत से माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाई है। उसे अपना पुराना जीवन उस समय याद आ गया जब हाल में ही आई नेटफ्लिक्स सीरीज़ (Netflix series) 'बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया" (Bad Boy Billionaires: India) में उसकी झुग्गी वाली घर को देखाया गया है। शाहीना का पोस्ट ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे है।

कौन है शाहीना अत्तरवाला

शाहीना अत्तरवाला एक महिला है जो पहले मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दरगा गली की एक झुग्गी में रहती थी। उनके पिता अत्रर बेचते थे और इससे उनका परिवार चलता था। शाहीना ने एनडीटीवी को बताया कि कैसे वह मामूली चीजों के लिए भी तरस्ती थी और अपने मन को मार कर रहती थी। उनका यह भी कहना है दरगा गली में सुविधाओं की कमी थी और उन्हें रोड पर भी सोना पड़ता था। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। अब वे माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के बाद पूरे परिवार का ख्याल रख रही हैं। 

पैसे नहीं थे कंप्यूटर क्लास के लिए

शाहीना ने बताया कि उस समय उनके पास कंप्यूटर क्लास में दाखिला लेने के लिए भी पैसे नहीं होते थे और वह खुद का कंप्यूटर लेने के लिए कैसे दोपहर का खाना नहीं खाती थी और घर चली आ जाती थी। उसने यह भी बताया कि इस तरह के हालात ने उन्हें बहुत मजबूत किया और यही कारण है कि आज वे माइक्रोसॉफ्ट में एक उत्पाद डिज़ाइन प्रबंधक के रुप में काम कर पा रही है। बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया" में अपनी झुग्गियों को देख शाहीना को उनके पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने महिलाओं को यही संदेश दिया है, "शिक्षा, कौशल और करियर हासिल करने के लिए जो कुछ भी करना है, वह करें, यही युवा लड़कियों के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर बनने जा रहा है।" 

टॅग्स :मुंबईभारतमहाराष्ट्रट्विटरमाइक्रोसॉफ्टवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO