लाइव न्यूज़ :

राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में लगाया 'अल्लाहू अकबर' और 'हर हर महादेव' का नारा, वीडियो हुआ वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 6, 2021 11:45 IST

राकेश टिकैत ने मुजफ्फनगर में किसानों की महापंचायत में एक साथ लिए 'अल्लाह हु अकबर' और 'हर हर महादेव' का नारा लगाने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि ये दोनों नारे एक साथ लगाए जाएंगे । इस सरकार ने लोगों को बांटने का काम किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश टिकैत ने साथ में लगाया 'अल्लाह हु अकबर' और 'हर हर महादेव' का नारा टिकैत बोले - ये दोनों नारे हमेशा साथ में लगते रहेंगे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा - हमें किसानों का दर्द समझने की जरूरत है

लखनऊ :  किसान नेता राकेश टिकैत ने 'किसान महापंचायत' के लिए एकत्रित हुए किसानों और उनके समर्थकों से एकजुटता दिखाने के लिए 'अल्लाह हु अकबर' और 'हर हर महादेव' का नारा लगाने का आग्रह किया । संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में महापंचायत में न केवल यूपी से बल्कि आसपास के राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब से भी भारी संख्या में किसानों ने इसमें भाग लिया । 

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता टिकैत ने कहा कि ये नारे पहले एक साथ बोले गए थे और भविष्य में भी ये नारे साथ-साथ उठाए जाएंगे । सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए टिकैत ने कहा, “इन लोगों (भाजपा) ने हमेशा लोगों को बांटने का काम किया है और दंगों के लिए जिम्मेदार हैं । हमें उन्हें रोकना होगा । हमें रचनात्मक रूप से काम करना होगा । हम अपना उत्तर प्रदेश दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों के हाथों में नहीं देंगे । 

उन्होंने रविवार को किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमने तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई शुरू की है, यह  आंदोलन 28 जनवरी को ही मारा गया होता । हजारों की संख्या में बल था और हम संख्या से अधिक थे लेकिन हमने हार नहीं मानी । किसानों के विरोध के मुद्दे पर टिकैत ने कहा, 'हम अपनी मांगें पूरी होने तक कहीं नहीं जा रहे हैं। हम अपनी कृषि उपज पर एमएसपी गारंटी चाहते हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, हम पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे । उन्होंने कहा कि हमारी कब्रगाह बनेगी तब भी हम दिल्ली के बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे । 

टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था । किसानों का विरोध लगभग नौ महीने से चल रहा है लेकिन सरकार ने हमसे बात करना बंद कर दिया है । उन्होंने विरोध के दौरान मारे गए सैकड़ों किसानों को श्रद्धांजलि भी नहीं दी । यूपी के गन्ना किसानों की आय नहीं बढ़ाई गई , जिससे किसान परेशान है । किसानों का समर्थन करते हुए , भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि रविवार को "किसानों के दर्द को समझने" की जरूरत है। उनके बयान का राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी ने स्वागत किया। 

टॅग्स :किसान आंदोलनवायरल वीडियोमुजफ्फरपुरराकेश टिकैत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो