लाइव न्यूज़ :

भारतीय 'उसेन बोल्ट' श्रीनिवास गौड़ा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, कल होगा ट्रायल, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 08:21 IST

खेल मंत्री किरेन रीजीजू, कांग्रेस नेता शशि थरूर और व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने भारत के 'उसेन बोल्ट' की तारीफ की है.

Open in App
ठळक मुद्देगौड़ा का ट्रायल सोमवार को बेंगलुरु में होगा, उनकी ट्रेन की टिकट बुक हो गई है.खेल मंत्री रीजीजू ने शीर्ष कोचों को 28 वर्ष के इस धावक का ट्रायल करवाने का निर्देश दिया है.

सोशल मीडिया पर कर्नाटक के श्रीनवास गौड़ा की तस्वीर वायरल हो गई है। 28 वर्षीय गौड़ा ‘कम्बाला जॉकी’ हैं। भैंसों की परंपरागत दौड़ को कम्बाला कहा जाता है। श्रीनवास गौड़ा की तुलना महान एथलीट उसे बोल्ट से की जा रही है।

गौड़ा पहली बार तब सुर्खियों में आए जब वरिष्ठ पत्रकार डीपी सतीश ने उनकी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की। सतीश ने ट्वीट किया, कर्नाटक के गौड़ा ने कम्बाला के दौरान सिर्फ 13.62 सेकंड में 142.5 मीटर की दौड़ लगाई। उन्होंने सिर्फ 9.55 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की! उसेन बोल्ट का विश्व रिकार्ड 9.58 सेकंड है।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू के निर्देश पर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले श्रीनिवास गौड़ा का बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में विशेषज्ञ कोचों की निगरानी में ट्रायल होगा। रीजीजू ने शनिवार को साइ के शीर्ष कोचों को 28 वर्ष के इस धावक का ट्रायल करवाने का निर्देश दिया है। रीजीजू ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा को साइ के शीर्ष कोचों के सामने ट्रायल के लिए बुलाऊंगा। लोगों में ओलंपिक के स्तर को लेकर जानकारी की कमी है और खासतौर पर एथलेटिक्स में जहां मानवीय क्षमता के सर्वोच्च स्तर की परीक्षा होती है। मैं सुनिश्चित करूंगा कि देश में किसी भी प्रतिभा को परखे बिना बेकार नहीं होने दिया जायेगा।’’ 

इसके बार साइ ने ट्वीट कर जानकरी दी कि गौड़ा का ट्रायल सोमवार को बेंगलुरु में होगा। साइ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमने श्रीनिवास गौड़ा से संपर्क कर लिया है और उनके लिए ट्रेन टिकट भी बुक करवा ली है। वे सोमवार को साइ के बेंगलुरु स्थित केन्द्र में आयेंगे, जहां हमारे कोच उनका परीक्षण करेंगे। हम सभी खेल प्रेमियों से मिलने वाली जानकारी की मदद से और भी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की उम्मीद करते हैं।’’ कांग्रेस नेता शशि थरूर और व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर खेल मंत्रालय और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से गौड़ा की मदद करने की मांग की। 

टॅग्स :कर्नाटकआनंद महिंद्राशशि थरूरकिरेन रिजिजूउसेन बोल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो