लाइव न्यूज़ :

किरण रिजिजू ने लोकगीत पर किया शानदार डांस, लोगों ने जमकर की तारीफ, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 30, 2021 16:02 IST

सोशल मीडिया पर किरण रिजिजू का एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह लोकगीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को उन्होंने कू ऐप पर शेयर किया था ।

Open in App
ठळक मुद्देकिरण रिजिजू ने लोकगीत पर किया शानदार डांसकू ऐप पर मंत्री ने शेयर किया डांस मंत्री ने ढोलक और मजीरे के धुन पर किया डांस

मुंबई : सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो हमेशा वायरल होता रहता है । एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है । यह वीडियो केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू का है । किरण रिजिजू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । दरअसल, कानून मंत्री का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ये वीडियो खुद रिजिजू ने ही अपने कू अकाउंट से शेयर किया है । 

किरण रिजिजू ने कू पर अपना डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव की मेरी यात्रा के दौरान जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है । मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं ।

https://www.kooapp.com/koo/kiren.rijiju/3ee98da2-cfaf-457d-9af1-3cb9ed62cf0f

इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ढोलक और मजीरे की धुन पर डांस कर रहा है । वहीं, आसपास काफी लोग खड़े हैं और धुन के साथ तालियां बजा रहे हैं । वीडियो में 40 सेकेंड के बाद किरण रिजिजू भी नजर आते हैं और वो भी गाने की धुन पर डांस करने लगते हैं । उनके साथ एक महिला भी कुछ देर डांस करती है । कानून मंत्री का ये अंदाज लोग पसंद कर रहे हैं ।

रिजिजू का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । कई लोग उनकी वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं । एक यूजर ने लिखा- वाह किरण बाबू ।  दूसरे यूजर ने लिखा- बेहतरीन डांस सर ।  बता दें कि इससे पहले किरण रिजिजू का एक सिंगिंग वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो एक कार्यक्रम के दौरान 1981 में बनी मशहूर फिल्म 'याराना' का गाना ' तेरे जैसा यार कहां' गाना गाते हुए नजर आए थे ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोकिरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'