लाइव न्यूज़ :

Watch: किरन बेदी ने ट्विटर पर शेयर किया हेलिकॉप्टर पर हमला करती शार्क का वीडियो, देखें यहां

By रुस्तम राणा | Updated: May 11, 2022 17:36 IST

वीडियो में एक विशाल शार्क एक हेलिकॉप्टर पर हमला करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर यह भी लिखा है कि नेशनल ज्योग्राफिक ने वीडियो के अधिकार प्राप्त करने के लिए $ 1 मिलियन का भुगतान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिरण बेदी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही हैं ट्रोलवीडियो 2017 में आई फिल्म '5 हेडेड शार्क अटैक' का एक सीन है

नई दिल्ली: पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। वीडियो में एक विशाल शार्क एक हेलिकॉप्टर पर हमला करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर यह भी लिखा है कि नेशनल ज्योग्राफिक ने वीडियो के अधिकार प्राप्त करने के लिए $ 1 मिलियन का भुगतान किया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग बोटिंग में एक हेलिकॉप्टर से मदद मांग रहे हैं। तभी हेलिकॉप्टर पर हमला करने के लिए शार्क अविश्वसनीय रूप से ऊंची छलांग लगाकर चॉपर को पानी में गिरा देती है और वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। दरअसल यह 2017 में आई फिल्म '5 हेडेड शार्क अटैक' का एक सीन है।

उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने बाद यूजर्स की टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "धन्यवाद मैडम! आप लाखों आईएएस/आईपीएस उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह उन्हें यह सोचने का आत्मविश्वास देता है कि अगर आपके आईक्यू वाला कोई व्यक्ति इसे बना सकता है, तो वे भी कर सकते हैं, ”

एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस ट्वीट को देखने के बाद मेरी धारणा है कि 'आईपीएस, गवर्नर, पीएचडी आईआईटी दिल्ली, मैगसेसे अवार्डी उच्च आईक्यू / बुद्धिमान लोग हैं'। अब मैं समझता हूं कि वे व्हाट्सएप विश्वविद्यालय से स्नातक भी हो सकते हैं।”

 

टॅग्स :किरण बेदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो