लाइव न्यूज़ :

घर के बाहर नल के पास बैठा था किंग कोबरा, शख्स ने बाल्टी से डाला पानी तो हुआ कुछ ऐसा, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 26, 2020 09:18 IST

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करने वाले शख्स ने लिखा है ये खतरनाक हो सकता है कि आप अपने घरों के आस-पास बिल्कुल इसे ट्राई ना करें।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर लोग वीडियो को देख कर उस शख्स के हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, जो कोबरा को पानी से नहला रहा है। इस वीडियो को सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है।  सुशांत नंदा ने वीडियो को शेयर कर लिखा है- गर्मी का वक्त है... ऐसे में नहाना किसे पंसन नहीं है।

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और सांपों का वीडियो वायरल होते रहता है। इसमें से कई वीडियो हैरान करने वाले होते हैं तो कई वीडियो को बार-बार देखते हैं। इन दिनों ट्विटर पर एक किंग कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग देखकर हैरान भी हैं और आश्चर्यचकित भी। इस वीडियो में किंग कोबरा सांप को एक शख्स बाल्टी में पानी भरकर नहाते दिख रहा है। ये शख्स सांपों को पकड़ने में ट्रेंड हैं और फॉरेस्ट विभाग के लिए काम करता है। 

क्या है वायरल वीडियो में 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कॉलनी में घर के बाहर लगे नल के पास एक किंग कोबरा बैठा है। पास में खड़ा एख शख्स है जो कोबरा के मुंह प पानी डालता है यानी उसे नहाता है। शख्स दो बार ऐसा करता है और किंग कोबरा शांत होकर वहीं बैठा रहता है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है।  सुशांत नंदा ने वीडियो को शेयर कर लिखा है- गर्मी का वक्त है... ऐसे में नहाना किसे पंसन नहीं है। ये खतरनाक हो सकता है, इसे घर पर बिल्कुल ना ट्राई करें। 

51 सेकंड का ये वीडियो को रविवार (24 मई) को शेयर किया गया है, जिस पर एक लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 7 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं।

सुशांत नंदा एक फॉरेस्ट अधिकारी हैं और ओडिशा में कार्यरत हैं। ट्विटर पर उनके प्रोफाइल पर 46 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि  सुशांत नंदा ने यह नहीं बताया है कि ये वीडियो भारत के किस इलाके का है। 

सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को देख कर उस शख्स के हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, जो कोबरा को पानी से नहला रहा है। 

सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले पूरे देश में लग लॉकडाउन की वजह से जंगलों से कई सारे मोर (भारत का राष्ट्रीय पक्षी) सड़कों पर आ गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया गया था। 

इसी तरह कुछ दिनों पहले एक जंगली बिल्ली (Lynx) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह पानी के ऊपर 25 फिट की लंबी छलांग लगाई थी। 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी