लाइव न्यूज़ :

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली में लड़ाई, मजबूत पंजों, दांतों, पूंछ से हमला, वीडियो वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2021 20:25 IST

जंगल से गुजरने वाली एक सड़क पर सरीसृपों के बीच यह झड़प हुई। थुंडम के वन रेंजर मोहम्मद रफी ने कहा, ''यह बेहद दुर्लभ दृश्य था।''

Open in App
ठळक मुद्देसहयोगियों ने इलाके में गश्त के दौरान लड़ाई देखी।किंग कोबरा ने मॉनिटर छिपकली को कई बार डंसा।

कोच्चिः कोच्चि से 50 किलोमीटर दूर मध्य केरल के मलयाटोर के अंतर्गत थुंडम रेंज में एक जंगली इलाके में रविवार को किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच एक दुर्लभ लड़ाई देखी गई।

इस दौरान वहां गश्त कर रहे वन अधिकारियों ने इस लड़ाई को कैमरे में कैद कर लिया। जंगल से गुजरने वाली एक सड़क पर सरीसृपों के बीच यह झड़प हुई। थुंडम के वन रेंजर मोहम्मद रफी ने कहा, ''यह बेहद दुर्लभ दृश्य था।'' उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने इलाके में गश्त के दौरान लड़ाई देखी।

रफी ने बताया, ''वे लड़ाई के बीच में ही मौके पर पहुंच गए। जब सांप जंगल की ओर गया, तो मॉनिटर छिपकली विपरीत दिशा में चली गई जहां एक नहर थी।'' रेंजर ने कहा, ''मेरे सहयोगियों ने उनकी लड़ाई खत्म होने के बाद दोनों सरीसृपों की गतिविधियों पर नजर रखी।

किंग कोबरा ने मॉनिटर छिपकली को कई बार डंसा, लेकिन उसके शरीर पर जहर का कोई लक्षण नहीं दिखा।'' उन्होंने कहा कि सांप भी बच गया। हालांकि मॉनिटर छिपकली ने उस पर अपने मजबूत पंजों, दांतों, पूंछ से हमला किया।

उन्होंने कहा कि यह ज्ञात नहीं है कि किस सरीसृप ने पहले हमला किया। इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, थुंडम वन रेंज में मॉनिटर छिपकली और किंग कोबरा दोनों ही अच्छी संख्या में मौजूद हैं। 

टॅग्स :केरलसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो