लाइव न्यूज़ :

'हां मुस्लिम हूं...हिंदू से शादी करने पर भी धर्म नहीं बदला और पीएम मोदी की बड़ी फॉलोअर हूं', राष्ट्रीय महिला आयोग की नई सदस्य का ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: March 3, 2023 16:29 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य बनीं भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कहा है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी की फॉलोअर हैं और पूरे गर्व के साथ कहती हैं कि वे उस पार्टी से जुड़ी हैं जो देश के लिए काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनय की दुनिया से राजनीति के कदम में रखने वालीं खुशबू सुंदर को हाल में NCW का सदस्य नामित किया गया।खुशबू सुंदर 2010 में डीएमके से जुड़ी थी, फिर छह साल कांग्रेस में भी रही, 2020 में भाजपा से जुड़ीं।खुशबू सुंदर ने कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी फॉलोअर हैं और गर्व के साथ वे यह कहती हैं।

नई दिल्ली: अभिनय की दुनिया से राजनीति के कदम में रखने वालीं भाजपा नेता और हाल में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य बनी खुशबू सुंदर ने कहा है कि कुछ 'वाम हिंदू' उनके मुसलमान होने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि हां वे एक मुस्लिम हैं और हिंदू शख्स से शादी करने के बावजूद उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है।

खुशबू सुंदर ने ट्वीट किया, 'अब कुछ वामपंथी हिंदू मेरे मुसलमान होने पर नाराज हैं। हां, मैं मुसलमान हूं। मैंने हिंदू से शादी करने के बावजूद अपना धर्म नहीं बदला है। और हां मैं मोदी की फॉलोअर हूं। मैं भाजपा से ताल्लुक रखती हूं। मैं एक ऐसे पार्टी से ताल्लुक रखती हूं जो देश के लिए काम करता है और मैं यह गर्व से कह रही हूं।'

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आपकी समस्या क्या है यार? मुसलमान हूं, या फिर मुसलमान होकर भीनरेंद्र मोदीजी को फॉलो करती हूं? मैं एक ऐसे नेता का अनुसरण करती हूं जिनके नेतृत्व में इस देश ने बहुत विकास देखा है और दुनिया भर के लोगों ने हमारी ओर देखना और भारतीयों के रूप में हमारा सम्मान करना सीख लिया है।'

हालांकि, उनके दोनों ट्वीट से यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें इसे पोस्ट करने की क्या जरूरत पड़ी? यह भी साफ नहीं है कि खुशबू सुंदर किसे जवाब देना चाह रही हैं। वैसे उनके ट्वीट पर यूजर्स के कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इससे पहले गुरुवार को खुशबू सुंदर का एक बयान सामने आया था। उन्होंने पीएम मोदी को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद कहा था। हाल में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य खुशबू सुंदर को दो अन्य लोगों के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नामित किया गया है।

केंद्र ने सुंदर के अलावा ममता कुमारी और डेलिना खोंगडुप को भी आयोग का सदस्य नामित किया है।अभिनय की दुनिया से लंबे समय से जुड़े रहने के बाद खुशबू 2010 में डीएमके से जुड़ी थी और राजनीति में कदम रखा था। चार साल डीएमके के साथ रहने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।

कांग्रेस में भी करीब 6 साल रहने के बाद उन्होंने इसे अलविदा कह दिया और 2020 में बीजेपी में शामिल हो गई थीं। साल 2021 के तमिलनाडु चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर अपनी किस्मत भी आजमायी थी। हालांकि, उन्हें तब हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?