लाइव न्यूज़ :

WATCH: न्यूयॉर्क में खालिस्तानी समर्थक ने तिंरगे का किया अपमान, भारतीय मूल के लोग और पत्रकार ने रोका

By आजाद खान | Updated: June 22, 2023 15:21 IST

घटना को लेकर यह भी दावा है कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के पास कई समर्थक जमा हुए थे और खालिस्तान समर्थन के नारे भी लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक खालिस्तानी समर्थक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उसे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय से सामने तिंरगे का अपमान करते देखा गया है। इस वीडियो को भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने शेयर किया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक खालिस्तानी समर्थक द्वारा तिरंगे का अपमाना किया जा रहा है। इस वीडियो को भाजपा दिल्ली के नेता तजिंदर बग्गा ने गुरुवार यानी आज शेयर किया है जिसे देख इंटरनेट यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है। 

वीडियो में खालिस्तानी समर्थक को तिरंगे को जमीन पर गिराते और उस पर पैर से मारते हुए देखा गया है। हालांकि वहां मौजूद लोग और एक पत्रकार उस खालिस्तानी समर्थक को ऐसा करते हुए उसे रोक रहा है जिससे पत्रकार की खूब तारीफ हो रही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक खालिस्तानी समर्थक तिरंगे को जमीन पर फेंक रहा है और उसे ऐसा करते हुए वहां मौजूद लोग उसे रोक रहे है। यही नहीं समर्थक तिरंगे को जमीन पर गिराकर उस पर पैर रखने की भी कोशिश कर रहा है। 

ऐसे में वहां एक पत्रकार भी मौजूद है जो लोगों के वह भी समर्थक को ऐसा करने से रोक रहा है। वीडियो के अंत में यह देखा गया है कि पत्रकार और अन्य लोगों के दखल से खालिस्तानी समर्थक तिंरगे के अपमान करने से रूक जाता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ये घटना 21 जून के उस समय का है जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के पास अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा था। दावा यह भी है कि घटनास्थल पर खालिस्तानी समर्थक जमा हुए थे और खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए थे। 

बता दें कि पिछले कई महीनों से अमेरिका और यूके जैसे देशों में खालिस्तानी समर्थक खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए आए हैं। इसे लेकर भारत ने कड़ी निंदा भी की है और इन समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हुआ है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी