लाइव न्यूज़ :

18 दोस्तों से उधारी मांग बना करोड़ों का मालिक, लॉटरी से चमका किस्मत का सितारा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 6, 2018 10:04 IST

केरल के कुट्टानद के रहने वाले 30 वर्षीय तोजो मैथ्यु आबू धाबी में नौकरी करता था। नौकरी छोड़ने के बाद उसकी हालत ऐसी हो गई कि वह देश वापसी की सोच रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़कर, ये लाइन केरल के एक युवक तोजो मैथ्यु पर बिल्कुल सही बैठती है। आबू धाबी में रहने वाले इस युवक की ऐसी लॉटरी लगी है कि वह करोड़ों का मालिक बन गया। कुछ दिन पहले तक तोजो के पास एक नौकरी भी नहीं थी, लेकिन आज वह करोड़पति है।

एक लॉटरी के टिकट से उसकी किस्मत का सितारा ऐसे चमका कि वह 13 करोड़ का मालिक बन बैठा। केरल के कुट्टानद के रहने वाले 30 वर्षीय तोजो मैथ्यु आबू धाबी में नौकरी करता था। । लेकिन कुछ महीनों पहले उन्होंने यहां पर सिविल सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ दी थी। नौकरी छोड़ने के बाद उसकी हालात ऐसी हो गई थी कि वह वापस केरल आने की सोच रहा था। 

बुराड़ी कांड: 11 लोगों की मौत में सामने आया चौंकाने वाला सच, निकला उज्जैन के तांत्रिक का 'श्राप कनेक्शन'

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 24 जून को वह आबूधाबी से केरल के लिए फ्लाइट लेने वाला था। यहीं एयरपोर्ट पर उन्होंने एक लॉटरी का टिकट खरीदा। इस टिकट के लिए उनके पास पैसे भी नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने अपने 18 दोस्तों से उधारी मांगी। 

तोजो की मां कुंजम्मा मैथ्यु का कहना है कि वह अपने पैसे से हमेशा यहां पर एक घर बनाना चाहता था, लेकिन पैसे इकट्ठा न हो पाने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहा था। अभी एक दिन पहले ही तोजो के पिता ने मुझसे कहा, अब हमारा घर का सपना सच हो सकता है अगर वह ये लॉटरी जीत जाता है। और देखते ही देखते किस्मत का सितारा ऐसा चमका कि उसने यह लॉटरी जीत ली। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में एक भारतीय ड्राइवर ने भी करोड़ों की लॉटरी जीती थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो