लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर आखिर केरल का यह ऑटो रिक्शा क्यों इतना वायरल हो रहा है , वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 6, 2021 14:39 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों केरल के एक ऑटो की तस्वीर खूब वायरल हो रही है । दरअसल इस ऑटो के मालिक ने ऑटो के पीछे अपने फेवरेट लेखक का नाम लिखा है ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के ऑटो ड्राइवर को किताबे पढ़ने का बेहद शौक है अपने फेवरेट लेखक Paulo Coelho का नाम अपने ऑटो के पीछे लिखाइस तस्वीर पर Paulo Coelho ने खुद प्रतिक्रिया दी है

तिरुवनंतपुरम :  सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है । दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट इतने मजेदार होते हैं , जिन्हें देखकर आपको खूब मजा आता है ।  इसी तरह की एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे । दरअसल केरल का ऑटो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है और इसके पीछे paulo coelho नाम लिखा है और नाम के नीचे मलयालम में 'अलकेमिस्ट' लिखा है । 

दरअसल paulo coelho एक मशहूर लेखक है और उन्होंने खुद इस वायरल तस्वीर पर रिएक्ट किया है । उन्होंने लिखा, '“केरल, भारत (फोटो के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद) ।” फोटो में दिख रहे ऑटो की नंबर प्लेट से पता चलता है कि वाहन एर्नाकुलम की आऱटीओ एथॉरिटी में पंजीकृत है । हालांकि ऑटोरिक्शा के मालिक के ए प्रदीप ट्विटर पर सक्रिय नहीं हैं लेकिन जब उनके दोस्तों ने उन्हें उनके ऑटो से जुड़े ट्वीट के बारे में बताया, तो वह काफी उत्साहित हो गए ।

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को वायरल होते देख कई लोग प्रदीप की जमकर तारीफ करने लगे । एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप किताब पढ़ने के शौकीन हैं । इसी शौक के चलते 55 वर्षीय प्रदीप ने Paulo Coelho की 10 किताबें पढ़ी हैं जैसे द ज़हीर मिनट्स, वेरोनिका डिसाइड्स टू डाई, द पिलग्रिमेज, आदि । प्रदीप 25 साल की उम्र  से  ऑटोरिक्शा चला रहे हैं, जिसे वे ‘अलकेमिस्ट’ कहते हैं ।  कई लेखकों, पाठकों, फिल्म निर्देशकों ने उनके ऑटो में यात्रा की है जहां उन्होंने किताबों के बारे में विस्तार से चर्चा की है । 

जब उनके ऑटो की फोटो वायरल हुई तो प्रदीप को काफी आश्चर्य हुआ. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बड़ा सरप्राइज था । मैं यह जानकर उत्साहित हूं कि मेरे प्रिय लेखक ने मेरे ऑटोरिक्शा के बारे में ट्वीट किया । ” इसके अलावा, उन्होंने Paulo Coelho से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की.! आपको बता दें कि Paulo Coelho मौजूदा दौर के सबसे नाम लेखकों में से एक हैं इसलिए दुनियाभर में उनकी किताबें जमकर पढ़ी जाती है लेकिन उनकी किताबों के प्रति जो दीवानगी प्रदीप में दिखी वैसा बेहद कम देखने को मिलता है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी