लाइव न्यूज़ :

बड़े भाइयों से भिड़ गए छोटे गजराज, सूंड से ऐसे किया Attack और फिर... देखें Viral Video

By गुणातीत ओझा | Updated: October 30, 2020 21:20 IST

छोटे बच्चों की अठखेलियां देख मन को सुकून सा मिलता है। बच्चे इंसान के हों या जानवर के सभी को प्यारे लगते हैं। इनकी नादानी देख बड़े से बड़ा तनाव छू मंतर हो जाता है। ऐसा ही मनमोहक नजारा केन्या में देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक छोटे से हाथी का बड़े हाथियों से भिड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल हो रहा वीडियो केन्या का बताया जा रहा है, इसमें छोटे हाथी की उम्र 2 माह बताई जा रही है।

छोटे बच्चों की अठखेलियां देख मन को सुकून सा मिलता है। बच्चे इंसान के हों या जानवर के सभी को प्यारे लगते हैं। इनकी नादानी देख बड़े से बड़ा तनाव छू मंतर हो जाता है। ऐसा ही मनमोहक नजारा केन्या में देखने को मिला है। यहां एक छोटे से गजराज अपने भाइयों से भिड़ जाते हैं और छोटे हाथी की नादानी का आनंद लेते बड़े हाथियों को भी देखा जा सकता है। केन्या (Kenya) में दो महीने के हाथी के बच्चे (2-Month-Old Elephant) की हरकत आपके चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर देगी। वो अपने बड़े भाइयों से भिड़ गया और शानदार तरीके से लड़ाई (Baby Elephant Fight Older Ones) करने लगा।

दो महीने के हाथी के बच्चे का नाम लेपा (Lapa) है। इस छोटे से हाथी के लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट (Sheldrick Wildlife Trust) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह ट्रस्ट केन्या में अनाथ हाथियों को रेस्क्यू करता है और उनकी देखभाल करता है।

लेपा आकार और उम्र में तो छोटा है लेकिन, खुद से बहुत बड़े हाथियों से लड़ाई करने से नहीं डरता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लेपा के निर्भय स्वभाव का साक्षी है।

इस मजेदार वीडियो में छोटे हाथी को एक नहीं बल्कि तीन अन्य हाथियों से भी लड़ते देखा जा सकता है। वीडियो में लेपा सातोओ, मुशियारा और ओल्सेकी नाम के हाथियों से लड़ाई करता दिख रहा है। बच्चे को लड़ता देख बाकी हाथी भी वहां खड़े होकर उसे देखने लगते हैं। शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देखिए कैसे लेपा सातोओ, मुशियारा और ओल्सेकी पर अटैक कर रहा है। जिस तरह उसने सिर से वार किया, उसको देखकर तीनों हैरान रह गए।'

एक यूजर ने लिखा, 'यह नजारा सच में शानदार है। तीनों इतने बड़े हैं और छोटे से पिटने के बाद वो उसे हैरानी से देख रहे हैं।' ट्रस्ट के अनुसार, लेपा 37वां अनाथ हाथी का बच्चा है, जिसे उन्होंने बचाया है। लेपा की मां लेनाना 2006 में अनाथ हो गई थी और ट्रस्ट ने उसको बचाया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण