लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: केजरीवाल सरकार देगी 11 श्रेणियों में मुआवजा, अनाथ, ई-रिक्शा वालाों के लिए अलग से घोषणा, हेल्पलाइन नंबर जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 08:37 IST

केजरीवाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1077 पर भी मदद ली जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार दंगों से प्रभावित हुए छात्रों को निशुल्क किताबें और स्कूली परिधान मुहैया कराएगी.अगर कोई भी घायल प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराता है तो उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी.

दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुआवजे का ऐलान किया है।  दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में केजरीवाल सरकार लोगों को राहत पहुंचाएगी। जिनके मकान हिंसा में जल गए हैं, उन्हें भी दिल्ली सरकार राहत प्रदान करेगी।

किसको कितनी मदद मिलेगी

श्रेणी                                      मुआवजाबड़ों की मौत पर                     10 लाखनाबालिग की मौत                     5 लाखस्थायी विकलांगता                      5 लाखगंभीर घायल                             2 लाखकम घायल                             20 हजारअनाथ                                    3 लाखजानवर को नुकसान                 5 हजारसामान्य रिक्शा को नुकसान      25 हजारई-रिक्शा को नुकसान               50 हजारघर को नुकसान                        5 लाखकिरायादारों को नुकसान           1 लाख

आवेदन के लिए मोबाइल एप विकसित करेंगे : 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। उस एप के जरिये लोग मुआवजे के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा आगजनी में नष्ट हुए आवश्यक दस्तावेज फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 

हेल्पलाइन नंबर जारी

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, इसके अलावा टोल फ्री नंबर पर भी मदद ली जा सकती है। 

टोल फ्री नंबर-1077उत्तर-पूर्व डीएम: 011-22115289यमुना विहार एसडीएम: 011-22574468सीलमपुर एसडीएम-011-22827367करावल नगर एसडीएम-011-22574469शाहदरा डीएम-011-22111077शाहदरा एसडीएम-011-22110029

इसके अलावा हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली डीएम और एसडीएम इलाके में कैंप लगाएंगे। दिल्ली सरकार ने हिंसा प्रभावित इलाकों में 18 एसडीएम की तैनाती की है और उन्हें जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो