लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेलगाम की तरह हावेरी में बुजुर्ग के साथ बर्बरता, बेटे के लड़की भगाने पर मां को मिली सजा; दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 3, 2024 15:51 IST

हावेरी में बेटे के लड़की के साथ भागने के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला को बिजली के खंभे से बांधा

Open in App

Viral Video: कर्नाटक के हावेरी में शर्मसार करने वाली घटना घटित हुआ जिसका वीडियो तेजी से  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रानेबेन्नूर तालुक, हावेरी जिले के अरेमल्लपुर गांव में एक 50 वर्षीय महिला हनुमाव्वा मेडलेरी को क्रूर हमले का सामना करना पड़ा। यह हमला उनके बेटे मंजूनाथ के पूजा नाम की एक युवती के साथ कथित तौर पर भाग जाने के बाद हुआ।

आरोप है कि लड़की के घरवालों ने लड़के के साथ अपनी बेटी भागने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। लड़की के रिश्तेदारों ने लड़के के घर जाकर उसकी मां के साथ मारपीट की। पीड़िता को बिजली की खंभे में बांध दिया। लड़की के रिश्तेदारों, जिनकी पहचान चंद्रप्पा, बसप्पा और गहितेव्वा के रूप में की गई है। उन्होंने हनुमव्वा के घर पर धावा बोल दिया और उस पर अपने बेटे को भागने में मदद करने का आरोप लगाया।

इसके बाद हनुमव्वा को बिजली के खंभे से बांध दिया गया और बेरहमी से पीटा गया। चार दिन पहले हुई यह घटना हाल ही में सामने आई है। इस बर्बरतापूर्ण कृत्य को लेकर राणेबेन्नूर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसकी आलोचना कर रहे हैं।

बता दें कि यह कर्नाटक में पहली बार नहीं हुआ है । यह घटना बिल्कुल बेलगाम में घटी घटना की तरह ही है। बेलगाम तालुक के वंतमुरी गांव में एक ऐसे ही मामले में महिला को उसके बेटे के एक लड़की के साथ भाग जाने के बाद इसी तरह की दरिंदगी का सामना करना पड़ा था। इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, यहां तक कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस कृत्य की निंदा की। इसके बाद, वंटामुरी में भागने के लिए जिम्मेदार युवा जोड़े की शादी बेलेगावी शहर के दक्षिण उप-रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई।

टॅग्स :वायरल वीडियोकर्नाटकहावेरीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी