लाइव न्यूज़ :

गज़ब! जिम और गाड़ियों पर होने वाले खर्चे से बचने के लिए एक कार चार बाइक वाले इस शख्स ने खरीदा घोड़ा; बोला- प्रदूषण भी नहीं, पर्यावरण भी साफ

By आजाद खान | Updated: January 1, 2022 15:50 IST

बाबूलाल ने इस घोड़े को खरीदने के पीछे प्रदूषण को कम करने की बात कही है। उनका यह भी कहना है कि इससे वे पर्यावरण को भी साफ रख पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक कार और चार बाइक होने के बावजूद भी बाबूलाल ने सफर के लिए एक घोड़ा खरीदा है। घोडे़ के खरीदने के पीछे जिम और गाड़ियों में हो रहे तेल के खर्चे को जिम्मेदार बताया है।उन्होंने बताया कि वे केवल अपने जिम के लिए महीने का 4 हजार खर्च करते हैं।

कर्नाटक:कर्नाटक के विजयपुरा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां के एक व्यापारी ने अपने आपको फिट और फाइन रखने के लिए एक घोड़ा खरीदा है। व्यापारी का नाम बाबूलाल चव्हाण है। बाबूलाल ने घोड़ा खरीदने के पीछे एक और खास कारण बताया है। उनका मानना है कि बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं ऐसे में वे इस घोड़े से अपनी रोज की यात्रा कर वह अच्छा खासा पैसा बचा पाएंगे। बाबूलाल के इस सोच की लोग तारीफ ही नहीं कर रहे, बल्कि इनसे प्रेरणा लेकर वे भी इको फ्रेंडली उपाय देख रहे हैं।

खास गुजराती जाति का खरीदा घोड़ा

49 साल के बाबूलाल चव्हाण फिट रहना बहुत पसंद करते है यही कारण है कि वे इसके लिए जिम भी ज्वाइन किए हैं। वे गाड़ियों पर खर्च होने वाली तेल को बचाने के लिए भी इस इको फ्रेंडली विकल्प को चुना है। बाबूलाल ने अपने ट्रांसपोर्ट के लिए एक गुजराती जाति का घोड़ा खरीदा है। इस पर उनका कहना है कि इस जाति के घोड़े अच्छा होते हैं। बता दें कि बाबूलाल के पास एक कार और चार बाइक भी है। 

बाबूलाल के लिए घोड़ा खरीदना ही समझदारी था

बाबूलाल का कहना है कि वे इस घोड़े को खरीदने से पहले बहुत हिसाब किए थे। हिसाब में उन्होंने पाया कि जितना वे गाड़ियों के तेल और अपने जिम के लिए खर्चा करते हैं, उसमें समझदारी यही है कि वे उससे कही कम लागत में एक घोड़ा खरीद लें। बाबूलाल ने बताया कि वे अपने केवल जिम के पीछे महिने के 4 हजार रुपए खर्च करते हैं। इससे कहीं ज्यादा वे अपने गाड़ियो के पीछे खर्च करते हैं। उन्होंने अपने घोड़े खरीदने के पीछे फिट रहने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को भी साफ रखने की अपनी मंशा बताई है।  

टॅग्स :कर्नाटकअजब गजबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी