लाइव न्यूज़ :

‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारो, कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज तंगाडागी के बिगड़े बोले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2024 20:11 IST

शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने कहा है कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है। तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं—पकौड़े बेचो। उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर, वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!" भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से रोका जाना चाहिए। मंत्री पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा मतदाताओं और युवा मतदाताओं के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाते हुए राज्य में विपक्षी दल (भाजपा) ने कहा, "इससे युवा मतदाताओं में डर पैदा हो सकता है और वे मतदान से दूर रह सकते हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो