लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कर्नाटक के मंत्री एच सी महादेवाप्पा ने सुरक्षाकर्मी से बंधवाया जूता, सोशल मीडिया पर अब भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2023 10:24 IST

वायरल वीडियो में मंत्री का सुरक्षाकर्मी बैठकर जूता बांधता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, यह भी देखा जा सकता है इस दौरान मंत्री साथ में चल रहे लोगों से बात कर रहे थे। इस पर राज्य भाजपा ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक मंत्री महादेवाप्पा का वीडियो वायरल हुआ हैवीडियो में मंत्री अपने सुरक्षाकर्मी से जूता बंधवाते नजर आ रहे हैंलेकिन अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है

नई दिल्ली: बीते बुधवार को कर्नाटक समाज कल्याण मंत्री एच सी महादेवाप्पा को अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी से जूता बंधवाते नजर आएं। यह बात तब कि है जब कबीना मंत्री धारवाड़ जिले के एक छात्रावास का निरीक्षण करके बाहर निकल रहे थे। वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। 

वायरल वीडियो में मंत्री का सुरक्षाकर्मी बैठकर जूता बांधता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है इस दौरान मंत्री साथ में चल रहे लोगों से बात कर रहे थे। इस पर राज्य भाजपा इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा, "हाईकमान को गुलाम बनाया कर्नाटक कांग्रेस के सदस्यों ने, अब अपने अंगरक्षकों को भी गुलाम बना लिया है। यह समाज कल्याण मंत्री द्वारा समाज को दी गई गारंटी है!"  

दूसरी तरफ भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने मंत्री पर आरोप लगाकर कहा कि यह घमंड है। उन्होंने आगे कहा, "आपका स्वागत है, जहां कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में सरकार चलाई जा रही है और सरकार के समाज कल्याण मंत्री महादेवप्पा को पुलिस सुरक्षा कर्मचारी से अपने जूते पहनते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि समाज में फैली असमानता को खत्म करें और वंचितों का उत्थान करें।"  

मंत्री महादेवप्पा ने सफाई देते हुए कहा, "मुझे अपने करीबी लोगों से मदद मिली क्योंकि कूल्हे के जोड़ और घुटने की समस्या के लिए सर्जरी के बाद झुकना मुश्किल होता है और हमारे स्टाफ से यह मदद, जो कई वर्षों से मेरे लिए परिवार की तरह रहे हैं, मानवीय आधार पर है।" 

मंत्री ने आगे कहा कि अहंकार और सत्ता का दुरुपयोग करना जैसी बात गलत है। उन्होंने कहा, "जो लोग उन्हें जानते हैं, वे व्यक्तिगत सम्मान के बारे में मेरे रुख से अच्छी तरह वाकिफ हैं, इसलिए इस तरह के छोटे-मोटे विवादों से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। मदद के लिए मेरे गनमैन को धन्यवाद।" 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसBJPसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो