लाइव न्यूज़ :

पत्नी की मौत के बाद बिजनेसमैन ने बनवाया वैक्स स्टैच्यू , मूर्ति के साथ 'सपनों के घर' में किया गृह प्रवेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 11, 2020 11:25 IST

8 अगस्त को कोप्पल निवासी श्रीनिवास मूर्ति ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। उस दौरान हर कोई श्रीनिवास मूर्ति की दिवगंत पत्नी माधवी की वैक्स स्टैच्यू देखकर हैरान था।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योगपति श्रीनिवास मूर्ति ने अपने घर में अपनी पत्नी की एक सिलिकॉन वैक्स स्टैच्यू स्थापित की है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। श्रीनिवास मूर्ति की पत्नी माधवी की जुलाई 2017 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। श्रीनिवास मूर्ति की पत्नी का सपना था कि उनका एक बंगला हो।

नई दिल्ली:कर्नाटक के जानें-मानें बिजनेस मैन और उद्योगपति श्रीनिवास मूर्ति (Shrinivas Murthy) ने अपनी दिवगंत पत्नी का एक वैक्स स्टैच्यू बनवाया है। श्रीनिवास मूर्ति की पत्नी माधवी की जुलाई 2017 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद अब श्रीनिवास मूर्ति ने कर्नाटक के कोप्पल में एक नया घर बनाया है और इसी घर में अपनी पत्नी की वैक्स स्टेच्यू के साथ गृह प्रवेश किया है। श्रीनिवास मूर्ति ने यह घर अपनी पत्नी की याद में बनवाया है। कोप्पल निवासी श्रीनिवास मूर्ति ने अपने घर में अपनी पत्नी की एक सिलिकॉन वैक्स स्टैच्यू स्थापित की है। 

श्रीनिवास मूर्ति की पत्नी माधवी का बना वैक्स स्टैच्यू  सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तस्वीरों में देखकर ये बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि वह एक स्टेच्यू है। मूर्ती को आर्किटेक्ट रंगनान्नवर की मदद से बनवाया गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला के वैक्स स्टैच्यू की तस्वीर

माधवी की वैक्स स्टैच्यू साउथ इंडियन लुक में बनाई गई है। जिसको गुलाबी रंग की साड़ी और गोल्डन रंग का गहना पहनाया गया है। सोशल मीडिया सामने आई तस्वीरों में श्रीनिवास और उनके घर के बाकी सदस्य माधवी की वैक्स स्टैच्यू के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन तस्वीर देखकर यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि ये कोई जीवित महिला नहीं बल्कि माधवी की वैक्स स्टैच्यू है। 

उद्योगपति श्रीनिवास मूर्ति (Shrinivas Murthy) अपनी दिवंगत पत्नी की वैक्स स्टैच्यू के साथ

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए श्रीनिवास मूर्ति ने कहा है कि वह अपनी पत्नी की याद में कुछ अलग और नया करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले (2017) उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। उस वक्त वह  अपनी दो बेटियों के साथ तिरुपति की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान ड्राइवर ने तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश की, लेकिन कार का एक्सीडेंट हो गया। इसी वजह से माधवी की मौत हो गई। 

माधवी की वैक्स स्टैच्यू देखकर हर कोई हो गया था हैरान

श्रीनिवास ने आगे कहा, उसके बाद से ही मैंने अपनी पत्नी की याद में एक घर बनाने का सपना देखा था, जिसमें उसकी एक वैक्स स्टैच्यू हो। जिससे हमें उसकी कमी का एहसास ना हो। घर का पूरा निर्माण जुलाई में पूरा हो गया था। जिसके बाद 8 अगस्त को श्रीनिवास ने दोस्तों और रिश्तेदारों को गृह प्रवेश के लिए बुलाया। माधवी की वैक्स स्टैच्यू देखकर हर कोई हैरान हो गया था। 

उद्योगपति श्रीनिवास मूर्ति ने बताया कि उनकी पत्नी का सपना था कि एक बंगला बनाया जाए। पत्नी को याद करते हुए श्रीनिवास ने कहा, बंगला को बन गया है लेकिन वह इसे देखने के लिए नहीं पर उसका स्टैच्यू हमें एहससा कराता रहेगा कि उसने सब देखा है।  

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो