लाइव न्यूज़ :

VIRAL VIDEO: पैदा हुआ 2 सिर और 4 आंखों वाला... जानें क्या है माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2024 18:03 IST

VIRAL Video, Calf Born with Two Heads and Four Eyes: मंगलुरु जिले के किन्निगोली इलाके में दो सिर वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ है जिसे देखने के लिए पशु चिकित्सकों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो रहे हैं। फिलहाल बछड़े का स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन इसका भविष्य अनिश्चित है।

Open in App

VIRAL Video, Calf Born with Two Heads and Four Eyes: मंगलुरु जिले के किन्निगोली इलाके में दो सिर वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ है जिसे देखने के लिए पशु चिकित्सकों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो रहे हैं। फिलहाल बछड़े का स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन इसका भविष्य अनिश्चित है। मंगलूरु के किन्निगोली में गौशाला के मालिक जयराम जोगी ने बताया कि मंगलवार को उनकी एक गाय ने इस विचित्र दोमुंहे बछड़े को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि गाय बछड़े की देखभाल ठीक से कर रही है, लेकिन बछड़ा अभी ठीक से दूध नहीं पी पा रहा है जिसके चलते उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। इतना ही नहीं दो सिर होने के चलते बछड़ा अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करते हुए बार-बार गिर जा रहा है।

पशु चिकित्सकों ने बताया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बछड़ा अपने शरीर का संतुलन नहीं बना पा रहा है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि बछड़े की इस स्थिति को 'पॉलीसेफली' कहा जाता है। इसमें किसी जानवर को एक से ज्यादा सिर होते हैं। इस बछड़े के दो सिर आपस में जुड़े हुए हैं जबकि उसका शरीर एक ही है। उसकी चार आंखें हैं लेकिन केवल ऊपर की दो आंखों में रोशनी है। स्थानीय पशु चिकित्सक ने बछड़े की जांच करके बताया कि फिलहाल वह स्वस्थ है। हालांकि, उसका जीवित रहना इस बात पर निर्भर करेगा कि उसे कितनी अच्छी देखभाल मिल पाती है। पॉलीसेफली से पीड़ित ज्यादातर बछड़े या तो मृत पैदा होते हैं या फिर कुछ समय बाद ही मर जाते हैं। जोगी ने बताया कि फिलहाल कई पशु चिकित्सक उसकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बछड़ा जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने लगेगा।

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबयुट्यूब वीडियोयू ट्यूबइंस्टाग्रामट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी