लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 'बाबा का ढाबा' फिर शुरू, रेस्तरां का आइडिया फेल, कांता प्रसाद ने कहा- भविष्य के लिए बचाए हैं 20 लाख रुपये

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 9, 2021 10:44 IST

दिल्ली में एक बार फिर बाबा का ढाबा शुरू हो गया है। बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने अपने रेस्टोरेंट को बंद करके वापस अपना भोजनालय खोल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने खराब आमदनी के कारण बंद किया रेस्टोरेंटकांता प्रसाद ने कहा - वह अब उम्रभर अपना ढाबा ही चलाएंगे कांता प्रसाद ने कहा कि उन्होंने लोगों से मिली मदद से भविष्य के लिए 20 लाख रुपए भी बचाए हैं

दिल्ली: 'बाबा का ढाबा' एक बार फिर चर्चा में है। इसे चलाने वाले कांता प्रसाद ने अपना रेस्टोरेंट बंद कर वापस मालवीय नगर में 'बाबा का ढाबा' खोल लिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि अब वह उम्र भर यह ढाबा ही चलाएंगे। 

दरअसल पिछले साल कांता प्रसाद ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी, जब एक यूट्यूबर गौरव वासन ने कोरोना महामारी के दौरान उनकी खराब वित्तीय स्थिति के बारे में लोगों को बताया था। इसके बाद देश भर से कांता प्रसाद को लोगों ने वित्तीय सहायता दी थी, जिसकी मदद से उन्होंने एक रेस्टोरेंट में शुरू किया था । हालांकि बाबा का रेस्टोरेंट ठीक तरह से चल नहीं पाया । 

एएनआई से बात करते हुए कांता प्रसाद ने कहा कि 'रेस्टोरेंट में एक लाख के निवेश पर हमें केवल 35000 की कमाई होती थी इसलिए हमने इसे बंद कर दिया और अब हम अपना पुराना ढाबा चला कर ही खुश हैं क्योंकि वहां ग्राहकों की संख्या अच्छी है।'

बाबा के रेस्टोरेंट को शुरुआत में तो ग्राहकों की काफी भीड़ और रुचि मिली लेकिन बाद में धीरे-धीरे यह भीड़ कम होने लगी और प्रबंधन से परेशान होकर उन्होंने इसे बंद करने का फैसला किया । 

हालांकि अब बाबा का कहना है कि वह अपने ढाबे को तब तक चलाएंगे जब तक उनकी मृत्यु नहीं हो जाती । उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति की भी योजना बनाई है । उन्होंने कहा कि 'मैं जीवित रहने पर किसी तरह ढाबे को चला लूंगा, जिस दिन कारोबार में मंदी आएगी । मैं इसे बंद कर दूंगा । उन्होंने कहा कि  पिछले साल मिले पैसे से  मैंने मेरे और मेरी पत्नी के लिए 20 लाख रुपए बचाए हैं ।

पिछले साल कांता प्रसाद द्वारा यूट्यूबर गौरव वासन पर वित्तीय हेराफेरी के आरोप लगाने के बाद बड़ा विवाद हुआ था। हालांकि यूट्यूबर ने उनके इस आरोप से इनकार किया था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी