लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक! तेज रफ्तार मालगाड़ी ने मारी युवक को जोरदार टक्कर, 4-5 किलोमीटर तक घिसटती रही लाश, जानिए फिर क्या हुआ

By आजाद खान | Updated: August 8, 2022 09:29 IST

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी लाश मालगाड़ी के इंजन में ही फंस गया था और कई किलोमीटर घिसटाता रहा। इसकी जानकारी मिलने पर लाश को इंजन से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर मालगाड़ी से टकरा जाने पर एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद लाश करीब चार से पांच किलोमीटर तक घिसटाता रहा।जानकारी मिलने के बाद मालगाड़ी को रोक कर लाश को निकाला गया जिस कारण कई ट्रेनों की सेवा प्रभावित रही।

लखनऊ: दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर एक मालगाड़ी के इंजन में युवक के फंस जाने से उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में फंसने के बाद युवक करीब चार से पांच किलोमीटर तक घिसटाता गया ह। इस बात की जानकारी जब मालगाड़ी के ड्राइवर को मिली थी तब ट्रेन को रोक कर लाश को बाहर निकाला गया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

इस हादसे के कारण मालगाड़ी सिराथू स्टेशन के पास करीब एक घंटे तक खड़ी रही और इससे और ट्रेनों के आवाजावी पर भी असर पड़ा है। हालांकि युव की पहचान हो गई और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना यूपी के कौशांबी जिले के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर घटी है। जानकारी के अनुसार, सैनी कोतवाली क्षेत्र के घुमाई गांव के पास कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी ने एक युवक को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में 18 साल के सैनी थाना क्षेत्र के धूमाई गांव निवासी अजीत कुमार लोधी की मौत हो गई है। 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक का लाश मालगाड़ी के इंजन में फंस गया था और वह करीब चार से पांच किलोमीटर तक घिसटाता रहा था। लाश के इंजन में फंसे रहने की जानकारी तब मिली जब कॉलोनी के पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी मालगाड़ी के परिचालक को दी। इसकी बाद मालगाड़ी को रोका गया है और लाश को इंजन से निकाला गया। 

पहचान के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

इस पर बोलते हुए भरवारी आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लाश को इंजन से निकालने के बाद उसकी पहचान की गई। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम अजीत कुमार लोधी है और वह सैनी थाना क्षेत्र के धूमाई गांव का रहने वाला था। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दिया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशRailwaysरेल हादसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी