लाइव न्यूज़ :

बिना हेलमेट कार चालक का ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया था चालान, अब हेलमेट पहन कार चलाने को मजबूर हुआ शख्स

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2021 14:07 IST

दरअसल 31 अगस्त को नौबस्ता थाना क्षेत्र के बाबानगर इलाके में रहने वाले विशाल मिश्रा अपनी कार से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान ऑनलाइन ई-चालान के तहत उनका चालान काट दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिना हेलमेट के कार चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने कानपुर शख्स का काटा चालानई चालान के तहत शख्स का 1000 रुपए का चालान काटा गयादोबारा चालान न कटे, इस डर से शख्स हेलमेट पहनकर कार चलाता दिखा

कानपुरः कानपुर (यूपी) में हेलमेट पहनकर कार चला रहे एक शख्स की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और यूपी ट्रैफिक पुलिस को खूब खरीखोटी भी सुनाई जा रही है। दरअसल 31 अगस्त को नौबस्ता थाना क्षेत्र के बाबानगर इलाके में रहने वाले विशाल मिश्रा अपनी कार से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान ऑनलाइन ई-चालान के तहत उनका चालान काट दिया गया।

अजीब बात है कि यूपी ट्रैफिक पुलिस ने शख्स का चालान इसलिए काटा क्योंकि वह बिना हेलमेट के कार चला रहा था! विशाल मिश्रा को 1,000 रुपए बतौर चालान का भुगतान करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक विशाल को जब 1,000 के ऑनलाइन चालान का मेसेज मिला तो वह हैरान रह गया। इस डर से कि उसका दोबारा चालान न कटे, लिहाजा वह अब हेलमेट पहनकर कार चलाने को मजबूर है।

शख्स ने कहा, ट्रैफिक पुलिस दोबारा उसका चालान न करे इसलिए वह हेलमेट पहनकर कार चला रहा था। इसकी तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थो पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। वहीं चालान भुक्तभोगी शख्स ने कहा कि यह यातायात पुलिस की भारी लापरवाही का नमूना है।

नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद देश भर में कई चालान ऐसे भी हुए हैं जो गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ में सामने आया था जहां कार सवार को हेलमेट नहीं पहनने पर चालान भेजा गया था। इससे पहले भी यूपी से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें कार चालक का चालान सीट बेल्ट ना बांधने को लेकर नहीं बल्कि हेलमेट ना पहनने को लेकर काटे गए।

टॅग्स :अजब गजबकानपुरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो