लाइव न्यूज़ :

VIDEO:कानपुर में हिन्दू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर करने पर मुस्लिम युवक की लोगों ने की पिटाई, कहा- मुझे जिहादी बनकर नहीं रहना

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2021 09:04 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स कह रहा है, मेरा कहना है मुझे बहुत मारा, बेरहमी से मारा। खून निकल आए। उन लोगों ने कहा कि तुम मुसलमान रहो। लेकिन मुझे हिन्दू बनना है।

Open in App
ठळक मुद्देअसलम नाम के शख्स ने कहा कि वह हिंदू इसलिए बनना चाहता है ताकि उसे कोई परेशान नहीं करेगाशख्स ने कहा कि उसे इलाके के लोग बहुत प्रताड़ित करते हैं मामले को संज्ञान में लेते हुए कानपुर नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

कानपुरः यहां के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटे मियां हाते में एक मुस्लिम युवक को इस्लाम धर्म छोड़, हिन्दू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर करने पर लोगों ने पिटाई की। असलम नाम के शख्स ने इलाके के लोगों पर आरोप लगाया कि इस्लाम धर्म छोड़ने और हिंन्दू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर करने पर लोगों ने उसको बुरी तरह से पीटा। 

 'मैं जिहादी बनकर नहीं रहना चाहता'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स कह रहा है, मेरा कहना है मुझे बहुत मारा, बेरहमी से मारा। खून निकल आए। उन लोगों ने कहा कि तुम मुसलमान रहो। लेकिन मुझे हिन्दू बनना है। असलम आगे कहता है कि लोगों ने उसे मुसलमान बने रहने के लिए कह रहे हैं। उसने कहा, वे कह रहे हैं कि मुसलमान बनकर रहो, लेकिन मैं जिहादी बनकर नहीं रहना चाहता।

या तो मैं हिंन्दू धर्म अपनाऊंगा नहीं तो कहीं भाग जाऊंगा

इस्लाम धर्म क्यों छोड़ना चाहता है? इस सवाल के जवाब में असलम ने कहा कि वह हिंदू इसलिए बनना चाहता है कि उसे कोई बोलेगा नहीं। मैं अपने काम से मतलब रखूंगा। शख्स ने कहा कि उसे बहुत प्रताड़ित किया जाता है। क्षेत्रिय लोग उसकी पिटाई करते हैं। उसने आगे कहा कि या तो मैं हिंन्दू धर्म अपनाऊंगा नहीं तो यहां से कहीं भाग जाऊंगा। यहां नहीं रहूंगा मैं।

गौरतलब है कि पत्रकार दिवस पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा कर मामले को उजागर किया। उन्होंने वीडियो में यूपी पुलिस कानपुर नगर पुलिस और यूपी पुलिस फैक्ट चेक को भी टैग किया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्तालय, कानपुर नगर ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कानपुर नगर पुलिस ने लिखा- प्रकरण थाना स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश समाचारअजब गजबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो