लाइव न्यूज़ :

Kannauj News: ग्राहक के चेहरे पर थूक लगा कर मसाज करने वाले नाई अरेस्ट, सैलून को बुलडोजर से गिराया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2024 18:56 IST

Kannauj News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा, "हमें एक वीडियो के बारे में सूचना मिली थी जिसमें यूसुफ नामक एक नाई को एक ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाते हुए देखा गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमने बुधवार रात यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया।"

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमने बुधवार रात यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया।प्रशासन ने उसकी अस्थायी दुकान (सैलून) को बुलडोजर से गिरा दिया।वीडियो हाल में पोस्ट किया गया था।

Kannauj News: कन्नौज जिले के तालग्राम इलाके में एक ग्राहक के चेहरे पर कथित रूप से थूक लगा कर मसाज करने वाले नाई का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय प्रशासन ने उसकी अस्थायी दुकान (सैलून) को बुलडोजर से गिरा दिया। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा, "हमें एक वीडियो के बारे में सूचना मिली थी जिसमें यूसुफ नामक एक नाई को एक ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाते हुए देखा गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमने बुधवार रात यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया।"

पुलिस के अनुसार उक्त घटना एक पखवाड़े पहले हुई थी, लेकिन वीडियो हाल में पोस्ट किया गया था। बुधवार को वीडियो वायरल होने लगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने कहा, "वीडियो में आरोपी नाई ग्राहक के चेहरे पर क्रीम लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा करते समय वह रुकता है, अपनी हथेलियों में थूकता है और ग्राहक के चेहरे पर लगाता है।"

स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर अस्थायी सैलून को बुलडोजर से गिरा दिया। सीओ ने कहा, "सैलून टिन की चादर से बना था और यह अतिक्रमण था। इसे आज बुलडोजर से हटा दिया गया।" उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो