लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल का ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया करना चाहते थे विरोध लेकिन हो गई दो चूक, ट्वीट को लेकर जमकर हुए ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 12, 2019 11:10 IST

नागरिकता संशोधन बिल के तहत पड़ोसी देशों से शरण के लिए भारत आए हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन विधेयक को राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई है। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पिछले दिनों अपने ट्विटर बॉयो से कांग्रेस के पहचान हटाने पर भी चर्चा में आए थे।

नागरिकता संशोधन विधेयक को राज्यसभा में 11 दिसंबर और लोकसभा में 9 दिसंबर को मंजूरी मिल चुकी है। विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इस बिल के खिलाफ है। इसी क्रम में अपना विरोध दर्ज कराते कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने एक ट्वीट किया। लेकिन अपने ही ट्वीट में उनसे दो चूक हो गई है। जिसको लेकर वह ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने 11 दिसंबर की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''#CAB2019 संविधान की मूल भावना के खिलाफ है,भारतीय संस्कृति के विपरीत भी है। अंबेडकर जी ने संविधान लिखते समय किसी को धर्म, जात के दृष्टिकोण से नहीं देखा था। भारत का इतिहास रहा है कि हमने सभी को अपनाया है- वासुदेव कुटुंबकम (वसुधैव कुटुंबकम ) भारत की विशेषता है। धर्म के आधार पर पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।''

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने इस ट्वीट में नागरिकता संशोधन विधेयक को भारत की संस्‍कृति के खिलाफ बताया है। लेकिन इस बात की पुष्टी के लिए जो उन्होंने लिखा, ''भारत का इतिहास रहा है कि हमने सभी को अपनाया है- वसुधैव कुटुंबकम भारत की विशेषता है।'' सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अगर वसुधैव कुटुंबकम भारत की विशेषता है, तो फिर इस बिल से उनको क्या दिक्कत है। 'वसुधैव कुटुंबकम' का अर्थ होता है, 'संपूर्ण पृथ्‍वी एक परिवार है'। कुछ यूजर ने यह भी कहा है कि अगर आप मानते हैं कि 'संपूर्ण पृथ्‍वी एक परिवार है' तो फिर उस परिवार के लोगों को अपनाने में क्या दिक्कत है। 

बता दें कि ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया अपने ट्वीट में वसुधैव कुटुंबकम को गलत लिखने पर भी ट्रोल हो रहे हैं। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने अपने ट्वीट में 'वसुधैव कुटुंबकम' की जगह 'वासुदेव कुटुंबकम' लिखा है।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया

जो लोग गलत लिखने पर ट्रोल कर रहे हैं 

नागरिकता संशोधन बिल है क्या? (what is Citizenship Amendment Bill (CAB)

नागरिकता संशोधन बिल के तहत पड़ोसी देशों से शरण के लिए भारत आए हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। नागरिकता संशोधन बिल सोमवार (9 दिसंबर) को लोकसभा में पेश हुआ और विधेयक के पक्ष में 311 मत, जबकि विरोध में 80 मत पड़े।

नागरिकता संशोधन विधेयक पूरे देश में लागू किया जाएगा। लेकिन इस विधेयक का ज्यादातर भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्रों जैसे, मेघालय, मणिपुर, असम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में विरोध होता रहा है, क्योंकि ये राज्य बांग्लादेश की सीमा से सटे हैं। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियानागरिकता संशोधन बिल 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो