लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बाहर खाना खाने का युवक ने किया गजब जुगाड़, लोगों ने कहा- खाने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 23, 2021 17:56 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है , जिससे देककर आप भी कहेंगे कि वाह क्या जुगाड़ है । लॉकडाउन में बाहर का खाना सुरक्षित तरीके से खाने का ये बेहतर उपाय है ।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने लॉकडाउन में बाहर खाना खाने का निकाला कमाल का जुगाड़कार में बैठकर ही टेबल सजाकर दोस्त के साथ खाया खाना सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है

मुंबई: देशभर में लोग कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं और इससे बचाव के लिए लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। केवल जरूरी काम पड़ने पर ही बाहर जाना चाहिए । लॉकडाउन के दौरान कई लोग ऐसी भी शिकायत कर रहे हैं कि वे घर में रहकर और केवल घर का खाना खाकर बोर हो रहे हैं । लोगों का बाहर घूमना-फिरना, खाना-पीना पूरी तरह से बंद हो गया है ।

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसे देख कर आप भी इस अनोखे जुगाड़ को जरूर अपनाना चाहेंगे और इस इनोवेशन को पसंद करेंगे । 

आईपीएस ने कहा - यह कोई भी कर सकता है 

दरअसल लॉकडाउन की वजह से बाहर खाना भी मुश्किल हो गया है। वायरस के डर से लोग बाहर खाना खाने भी नहीं जा रहे हैं । ऐसे में सोशल मीडिया पर बाहर खाना खाने को लेकर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे आप भी बाहर खाना खा सकते हैं ।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है । वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,  कोविड के कारण बाहर जाकर खाना सुरक्षित नहीं है इसलिए दुनिया भर में इनोवेटिव आइडिया निकाले जा रहे हैं । यह भी एक अनोखा इन्वेंशन है कोई भी अपना सकता है ।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग कार में बैठे हैं और एक फूड वर्कर आता है और कार में ही दोनों के लिए टेबल फिट कर देता है । फिर वह उस पर उनका ऑर्डर सजा देता है, जिसके बाद दोनों कार में बैठकर ही मजे से खाना खाते हैं ।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस जुगाड़ को खूब पसंद भी कर रहे हैं इस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है । लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा - खाना के लिए कुछ भी कर सकते हैं ।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'